खुशी और वेदांग के बीच हुई बहस
खुशी के साथ वेदांग रैना भी इस पार्टी में मौजूद हुए थे। सोनम की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खुशी और वेदांग एक-दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कोई सीरियस बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वेदांग, खुशी को अपना फोन भी दिखा रहे हैं।
वीडियो में वेदांग रैना ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं खुशी कपूर ने वेदांग को ट्विन करते हुए ब्लैक ड्रेस कैरी की है। दोनों ही कमाल के लग रहे हैं।
एक साथ स्क्रीन शेयर कर चुके खुशी-वेदांग
वेदांग और खुशी एक साथ द आर्चीज में काम कर चुके हैं। इसे जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। दोनों ने ही इस फिल्म से डेब्यू किया था। शूटिंग के दौरान ही वे अच्छे दोस्त बन गए थे और तभी से उनकी डेटिंग की अफवाह है। वेदांग के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म जिगरा में भी काम कर चुके हैं। उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था।