संजय दत्त
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त का नाम उन एक्टर्स में शुमार है, जिन्हें 50 साल की उम्र में अपने से 19 साल छोटी लड़की से प्यार हुआ। हालांकि, संजय दत्त की तीन शादियां हुईं। उनकी पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई थी, जिनका 1996 में निधन हो गया था। दूसरी शादी उन्होंने रिया पिल्लै से की थी, लेकिन उनसे 2005 में तलाक ले लिया। साल 2008 में संजय दत्त की जिंदगी में मान्यता की एंट्री हुई और दोनों ने शादी कर ली।
कबीर बेदी
फिल्मों में नेगेटिव भूमिका के लिए मशहूर कबीर बेदी ने चार शादी की है। 70 साल की उम्र में अभिनेता ने 29 साल छोटी परवीन दोसांझ से शादी करके सबको हैरान कर दिया। उनकी पहली शादी 1969 में ओडिसी डांसर प्रोतिमा गौरी बेदी से हुई थी, लेकिन साल 1973 में वह पत्नी से अलग हो गए। इसके बाद कुछ समय तक परवीन बाबी के साथ रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने दूसरी शादी ब्रिटिश मूल की फैशन डिजाइनर सुजैन हम्प्रेज के साथ की थी, लेकिन वह भी नहीं चल सकी। इसके बाद उन्होंने 1992 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक रिड्स से की थी, 2005 में उन्होंने तीसरी वाइफ को भी तलाक दे दिया और 2006 में परवीन को डेट करना शुरू किया और उनसे 2016 में शादी की।
आशीष विद्यार्थी
बॉबी देओल की फिल्म ‘बिच्छू’ जैसी फिल्मों के एक्टर आशीष विद्यार्थी को भी 60 साल की उम्र में उनका सच्चा प्यार मिला। अभिनेता ने साल 2001 में राजोशी विद्यार्थी से शादी की थी, लेकिन दोनों के रिश्ते में काफी समय से तनाव चल रहा था, ऐसे में काफी समय तक एक-दूसरे से अलग रहने के बाद इस कपल ने 2023 में तलाक ले लिया। उनसे अलग होते ही अभिनेता ने 25 मई 2023 को रुपाली बरुआ से शादी की।
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी राजनीति में आने से पहले फिल्मों में थे। उन्होंने घोस्ट कांट डू इट में एक्टिंग की थी। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज को प्रोड्यूस भी किया। साल 1977 में उन्होंने एक्ट्रेस और मॉडल इवाना से शादी की थी, जिनके साथ वह काफी सालों तक रिश्ते में रहे थे। हालांकि, साल 1990 में मॉडल मार्ला मेपल्स के वजह से अफेयर की वजह से उनका तलाक हो गया। इसके बाद 1993 में उन्होंने मार्ला से शादी की, लेकिन 3 साल बाद वह उनसे भी अलग हो गए। इसके बाद 52 साल के ट्रंप को 28 साल की मेलानिया मात्र से प्यार हुआ। दोनों की मुलाकात एक फैशन वीक के दौरान हुई। प्यार का ये सिलसिला आगे बढ़ा और उन्होंने 2005 में पूर्व स्लोवेनियाई-अमेरिकी मॉडल से शादी कर ली, दोनों का एक बेटा भी है।
हैरिसन फोर्ड
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड में रेड हल्क का किरदार निभाने वाले अमेरिकन एक्टर हैरिसन फोर्ड ने भी तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1964 में मैरी मार्क्वार्ड से हुई थी, जो सिर्फ 15 साल चली। दूसरी शादी उन्होंने 1983 में मेलिसा मैथिसन के साथ की थी, लेकिन 2004 में वह भी टूट गई। इसके बाद साल 2010 में अभिनेता ने 22 साल छोटी कैलिस्टा फ्लॉकहार्ट से की थी। जिस वक्त दोनों की शादी हुई, उस वक्त हैरिसन फोर्ड की उम्र 60 साल थी।
मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन ने भी दो शादियां की हैं, जिसमें उनकी पहली शादी 2009 में टूट गई थी। 53 साल की उम्र में मिलिंद सोमन को दोबारा प्यार हुआ और उनकी जिंदगी में अंकिता कोंवर आई, जो उनसे 26 साल छोटी हैं। दोनों ने 22 अप्रैल 2018 को शादी की थी।
सुहासिनी मुले
टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपने अभिनय का दम दिखाने वालीं एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने तिकी वैज्ञानिक अतुल गुर्टू से 61 साल की उम्र में शादी की। दोनों साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। अतुल गुर्टू की ये दूसरी शादी थी।
वुडी एलन
अमेरिकन फिल्ममेकर और एक्टर वुडी एलन ने भी तीन शादियां की हैं। 1956 में उन्होंने फर्स्ट मैरिज हरलीन रोसेन से की थी, जो 1962 में टूट गई। इसके बाद उन्होंने 1966 में लुईस लेसर से दूसरी शादी की, लेकिन ये भी सिर्फ 3 साल ही चली। 1997 में वुडी की जिंदगी में सून यी प्रीविन की एंट्री हुई, जिससे उन्होंने शादी की। सुन यी प्रीविन उनसे 35 साल छोटी हैं।
क्लिंट ईस्टवुड
इस लिस्ट में एक नाम अमेरिकन एक्टर और फिल्म डायरेक्टर क्लिंट ईस्टवुड का भी है, जिन्होंने पहली शादी साल 1953 में मैगी जॉनसन से की थी, लेकिन 1984 में दोनों अलग हो गए। इसके अलावा 1996 में उन्होंने अमेरिकन रिपोर्टर दीना रूइज से शादी की थी, लेकिन 2014 में 95 वर्षीय एक्टर का ये रिश्ता भी टूट गया।
लेट शादी करने वालों में इन सितारों के नाम भी शामिल
30 क्रॉस करने के बाद वैसे तो कई सितारों ने शादी की है, लेकिन इस लिस्ट में सबसे ऊपर आमिर खान का नाम शामिल है, जिन्होंने किरण से 36 साल की उम्र में शादी की थी, लेकिन 2021 में वह उनसे भी अलग हो गए। अब 60 साल की उम्र में आमिर खान को एक बार फिर से गौरी स्प्राट से प्यार हुआ है, जो उनसे 14 साल छोटी हैं। इसके अलावा जब सैफ ने करीना से दूसरी शादी की थी, तो वह 42 साल के थे। दोनों के बीच 10 साल का डिफरेंस है। प्रीति जिंटा ने भी जीन गुड इनफ से तकरीबन 42 साल की उम्र में शादी की थी।