2.9kViews
1860
Shares
नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार 18 साल में अपना पहला आईपीएल का खिताब जीत लिया। टी20 लीग के 18वें सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। 18 साल के इस सफर में आरसीबी में कई मार्की खिलाड़ी आए और चले गए लेकिन, एक खिलाड़ी जो हमेशा टीम के साथ बना रहा वो हैं विराट कोहली। फाइनल जीतने के बाद विराट को साथ एक और व्यक्ति चर्चा में आया और वो है भगोड़ा विजय माल्या, जो फ्रेंचाइजी के पहले मालिक थे।
भारत में वांछित भगोड़े विजय माल्या ने राज समानी के एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने कुल तीन फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी, जिसमें मुंबई इंडियंस भी शामिल थी। हालांकि, उसे मुकेश अंबानी ने खरीद लिया। विजय माल्या ने आखिरकार 2008 में 112 मिलियन डॉलर रकम में आरसीबी को खरीदा, जो उस वक्त 600-700 करोड़ के बराबर था।
चुने अपने कुछ पसंदीदा खिलाड़ी
इस बातचीत के दौरान माल्या ने कहा कि आरसीबी को खरीदने के पीछे उनका एकमात्र उद्देश्य अपने व्हिस्की ब्रांड को बढ़ावा देना था। इसके पीछे कोई क्रिकेट प्रेम नहीं था। जब माल्या से पूछा गया कि क्या उन्हें आज आरसीबी के लिए कुछ खिलाड़ियों को चुनने का अवसर मिले तो वो कौन से खिलाड़ी होंगे? इस माल्या ने जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और केएल राहुल को चुना।
भारत में वांछित भगोड़े विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने कुल तीन फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी जिसमें मुंबई इंडियंस भी शामिल थी। हालांकि उसे मुकेश अंबानी ने खरीद लिया। विजय माल्या ने आखिरकार 2008 में 112 मिलियन डॉलर रकम में आरसीबी को खरीदा। वह इस टीम के जरिए अपने व्हिस्की ब्रांड को बढ़ावा देना चाहते थे।