Wednesday, July 16, 2025
Home The Taksal News यमुना एक्सप्रेस-वे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई टैक्सी कार, दो...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई टैक्सी कार, दो की मौत

2.5kViews
1393 Shares
मथुरा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर नौहझील क्षेत्र में गुरुवार की मध्य रात्रि में सड़क पर चल रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टैक्सी कार टकरा गई। दुर्घटना में चालक एवं सहचालक की मृत्यु हो गई, जबकि दो यात्री घायल हो गए। पुलिस स्वजन का इंतजार कर रही है।
दिल्ली के साधना निवासी गोली और उन्नाव के हसनगंज थाना के रसूलपुर निवासी रामू गुरुवार की रात दिल्ली से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए जा रहे थे। टैक्सी कार को दिल्ली के मंडोली के नंदनगरी निवासी मोनू पुत्र वीरेंद्र चला रहे थे। उनके साथ कार में सहचालक के रूप में चंडीगढ़ के दीपक गोयल थे।
मध्य रात्रि करीब 12 बजे नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन संख्या 65 के समीप आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से उनकी कार टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस चारों घायलों को लेकर नौहझील सीएचसी पर पहुंची तो डाक्टरों ने चालक मोनू व सहचालक दीपक गोयल को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने स्वजन को मामले से अवगत कराया है, लेकिन अब तक वे नहीं आ सके हैं। 

RELATED ARTICLES

तिहाड़ जेल में एक कैदी ने खिड़की से फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्कः दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल के अस्पताल की खिड़की से कथित तौर पर फंदा लगा लिया,...

स्पाइसजेट की फ्लाइट में दो यात्रियों ने मचाया उपद्रव, जबरदस्ती कॉकपिट में की घुसने की कोशिश

नेशनल डेस्कः स्पाइसजेट के एक विमान में दो उपद्रवी यात्रियों ने विमान के कॉकपिट में सोमवार को जबरन घुसने का प्रयास किया जिसके बाद...

RAC यात्रियों को होने जा रहा बड़ा फायदा, 1 August से लागू होगा नया नियम

पंजाब डेस्क: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने RAC (Reservation Against Cancellation) यात्रियों को लेकर एक अहम फैसला लिया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

तिहाड़ जेल में एक कैदी ने खिड़की से फंदा लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्कः दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल के अस्पताल की खिड़की से कथित तौर पर फंदा लगा लिया,...

स्पाइसजेट की फ्लाइट में दो यात्रियों ने मचाया उपद्रव, जबरदस्ती कॉकपिट में की घुसने की कोशिश

नेशनल डेस्कः स्पाइसजेट के एक विमान में दो उपद्रवी यात्रियों ने विमान के कॉकपिट में सोमवार को जबरन घुसने का प्रयास किया जिसके बाद...

RAC यात्रियों को होने जा रहा बड़ा फायदा, 1 August से लागू होगा नया नियम

पंजाब डेस्क: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने RAC (Reservation Against Cancellation) यात्रियों को लेकर एक अहम फैसला लिया...

जालंधर के School टीचर को 20 साल की कैद, जानें क्या है पूरा मामला

जालंधर : जालंधर में स्कूल टीचर को 20 साल की सजा के साथ-साथ कोर्ट द्वारा जुर्माना लगाया गया है। आपको बता दें कि जालंधर...

Recent Comments