1603
Shares
साहिबाबाद
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक सरकारी महिला डॉक्टर ने अपने पति ससुर समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। खुद को रसूखदार प्रॉपर्टी डीलर बताकर झांसे में लेकर शादी की थी। पुलिस जांच में जुटी है।
महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2017-2018 में एक मित्र के जरिए उनकी मुलाकात हरियाणा बहादुरगढ़ के युवक से हुई थी। युवक ने बहादुरगढ़ में बड़ी संपत्ति होने और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने की जानकारी दी थी।
नशे में युवक ने पत्नी को मारा थप्पड़
पिता राजकुमार को सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य बताया। 20 नवंबर 2021 में दोनों की शादी हुई। जिसमें करीब करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हुए थे। आरोप है कि दोनों घूमने के लिए गए थे। जहां नशे में युवक ने कम दहेज का ताना दिया और थप्पड़ मार दिया।
फरवरी 2022 में उनसे बुरी तरह मारपीट की। वर्ष 2024 में उनका स्थानांतरण नोएडा हो गया। बताया कि यहां वह पति के साथ अपने पिता के घर रहने लगीं। 11 सितंबर 2024 को युवक ने मारपीट कर पैर मोड़ दिया। उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा।
उनका लगातार दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाने लगा। उन्होंने पुलिस से सामले की शिकायत की। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।