Wednesday, July 23, 2025
Home The Taksal News RCB Victory Parade Stampede: बेंगलुरू में मची भगदड़ पर आई विराट कोहली...

RCB Victory Parade Stampede: बेंगलुरू में मची भगदड़ पर आई विराट कोहली की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

1250 Shares
नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इसे लेकर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पहली प्रतिक्रिया आई है। कोहली ने मामले पर निराशा व्यक्त की है। वहीं फ्रेंचाइजी ने भी मामले पर दुख जताया है।
आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को मात दी थी। इसके बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने फ्रेंचाइजी के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया था। आरसीबी की टीम जहां मैदान के अंदर जश्न में डूबी थी वहीं मैदान के बाहर दर्शक बेसब्री में थे और इसी बीच हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

विराट कोहली की प्रतिक्रिया आई सामने

विराट कोहली की फ्रेंचाइजी ने भी इस मामले पर दुख जताया है और लिखा है, हम दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बेहद व्यथित हैं, जो आज दोपहर टीम के आगमन की प्रत्याशा में बेंगलुरु में हुए कार्यक्रम के दौरान हुईं। हमारे लिए सभी लोगों की सुरक्षा और कुशलता सर्वोपरी है। आरसीबी इस दुखद घटनाक्रम में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता है। जैसे ही हमें स्थिति की जानकारी मिली, हमने तुरंत अपना कार्यक्रम संशोधित किया और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया।”
आरसीबी के इस बयान को कोहली ने शेयर किया और लिखा, “बहुत ज्यादा दुखी हूं।”

आरसीबी ने खत्म किया सूखा

आरसीबी ने 17 सालों में पहली बार खिताब जीतने में सफल रही है। इससे पहले ये टीम तीन बार फाइनल खेली थी, लेकिन एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी थी। आरसीबी ने सबसे पहले साल 2009 में फाइनल खेला था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी थी। इसके बाद टीम 2011 में फाइनल खेली और इस बार भी उसे हार मिली। साल 2016 में भी आरसीबी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस बार भी उसे जीत नहीं मिली थी। लेकिन इस बार आरसीबी ने अपने खिताबी सूखे को खत्म कर दिया।

 

RELATED ARTICLES

PoK में 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार खिलाफ की बगावत, दिया अल्टीमेटम

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)  में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां करीब 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर...

पंजाब में बढ़ी सख्ती, बड़ी संख्या में License किए रद्द

 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दमनजीत सिंह मान, पी.सी.एस. ने बताया कि पंजाब मानव तस्करी निवारण अधिनियम 2012 के अंतर्गत, पंजाब मानव तस्करी निवारण नियम,...

Punjab: जिले में धारा 163 लागू, जारी हो गए सख्त आदेश

पंजाब जिला गुरदासपुर में सख्त पाबंदी लगाई गई है। चुनाव आयोग द्वारा 27 जुलाई 2025 को राज्य भर में पंच-सरपंचों के उपचुनाव करवाने की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

PoK में 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार खिलाफ की बगावत, दिया अल्टीमेटम

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK)  में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां करीब 80 हजार पुलिस जवानों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत कर...

पंजाब में बढ़ी सख्ती, बड़ी संख्या में License किए रद्द

 अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर दमनजीत सिंह मान, पी.सी.एस. ने बताया कि पंजाब मानव तस्करी निवारण अधिनियम 2012 के अंतर्गत, पंजाब मानव तस्करी निवारण नियम,...

Punjab: जिले में धारा 163 लागू, जारी हो गए सख्त आदेश

पंजाब जिला गुरदासपुर में सख्त पाबंदी लगाई गई है। चुनाव आयोग द्वारा 27 जुलाई 2025 को राज्य भर में पंच-सरपंचों के उपचुनाव करवाने की...

रात के अंधेरे में Thar में किए कांड की वीडियो से मचा बवाल, उड़ गए सबके होश

 यहां फेज-3बी2 की मार्केट में रात के समय थार गाड़ी पर सवार होकर रील बनाने वाले युवकों को हुल्लड़बाजी करनी महंगी पड़ गई। तेज...

Recent Comments