निर्मला सीतारमण ने कही ये बात
मोदी सरकार ने रक्षा उत्पादों के भारतीयकरण पर जोर दिया
निर्मला ने कहा कि मोदी सरकार की हर नीति में एकात्म मानववाद की झलक देखने को मिलती है। निर्मला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया, और इसी आधार पर यह सरकार चल रही है।
भारतीय चिंतन के आधार पर युगानुकूल व्यवस्था खड़ी करना भाजपा का उद्देश्य : अरुण कुमार
इससे पहले उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि भारतीय चिंतन के आधार पर युगानुकूल व्यवस्था स्थापित करना है।
प्रभात कुमार ने पुस्तक ‘एकात्म मानव दर्शन’ का विमोचन भी किया
कहा कि मुगलों और अंग्रेजों के आक्रमण के दौरान भारत की सांस्कृतिक व्यवस्था को नष्ट किया गया, जिससे समाज में आत्म विस्मृति और आत्म निंदा का माहौल बना। एकात्म मानववाद संस्था से महेश चंद्र शर्मा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिर्बान गांगुली, पीपीआरसी के निदेशक सुमित भसीन व प्रभात प्रकाशन के प्रभात कुमार ने पुस्तक ‘एकात्म मानव दर्शन’ का विमोचन भी किया।
थ्रीडी मॉडल का ब्रह्मोस बता रहा सैन्य पराक्रम की कहानी
सम्मेलन में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें ‘शौर्य पथ’ आधारित स्टाल में थ्रीडी मॉडल आधारित ब्रह्मोस और आपरेशन ¨सदूर में दिखाए गए भारत निर्मित हथियारों की थ्रीडी वीडियो प्रस्तुति शामिल थी। प्रदर्शनी में मोदी सरकार के संकल्प से सिद्धि, भारत की विदेश नीति, शिक्षा संस्कृति, डिजिटल भारत आदि विषयों पर भी स्टाल लगाए गए थे।