Wednesday, July 23, 2025
Home The Taksal News दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार-राजस्थान में दो दिन बारिश का...

दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार-राजस्थान में दो दिन बारिश का अलर्ट, यूपी में गिरेगा तापमान

1344 Shares
नई दिल्ली
देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है। कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है, कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। आगे बताते हैं आने वाले दिनों में देश में मौसम कैसा रहना वाला है।
दिल्ली एनसीआर में अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हवा के साथ आंधी का अनुमान जताया है, वहीं हरियाणा और पंजाब में आज और कल मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में 30 और 31 मई को गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

यूपी में कहां होगी बारिश?

यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना है। यूपी के कासगंज, एटा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, बदायूं, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई और कन्नौज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।

बिहार में कब आएगा मानसून?

बिहार की अगर बात करें तो बिहार के 26 से 27 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है इन जिलों में अगले दो दिन तेज बारिश हो सकती है। 15 जून से बिहार में मानसून आने का अनुमान है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के कोटा, बीकानेर, भरतपुर और जयपुर में आज और कल तेज बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।

1 जून के दौरान उत्तराखंड में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्‍य प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।

इन राज्यों में होगी बारिश

वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम और त्रिपुरा में अत्‍यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके  अलावा मुंबई और गुजरात के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है और अभी कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

खुशखबरी! अब भारतीय बिना वीज़ा के 59 देशों में घूम सकते हैं, पासपोर्ट रैंकिंग में जबरदस्त सुधार

अगर आप भी विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो अब वो हकीकत में बदल सकता हैं। साल 2025 में भारतीय पासपोर्ट की...

‘दूल्हा भाग गया, कोई करेगा मुझसे शादी?’, RJ और मॉडल ने इस क्रिकेटर के साथ नाम जुड़ने को लेकर कही बड़ी बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, आरजे और मॉडल महवश के कथित अफेयर की खबरें छाई हुई हैं।...

2.58 लाख करोड़ के IPO के लिए तैयार भारतीय बाजार, स्टार्टअप और यूनिकॉर्न भी सूचीबद्ध होंगे

भारत का प्राथमिक शेयर बाजार 2025 के शेष समय में एक जबरदस्त IPO (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) के दौर के लिए तैयार हो रहा है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

खुशखबरी! अब भारतीय बिना वीज़ा के 59 देशों में घूम सकते हैं, पासपोर्ट रैंकिंग में जबरदस्त सुधार

अगर आप भी विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं, तो अब वो हकीकत में बदल सकता हैं। साल 2025 में भारतीय पासपोर्ट की...

‘दूल्हा भाग गया, कोई करेगा मुझसे शादी?’, RJ और मॉडल ने इस क्रिकेटर के साथ नाम जुड़ने को लेकर कही बड़ी बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, आरजे और मॉडल महवश के कथित अफेयर की खबरें छाई हुई हैं।...

2.58 लाख करोड़ के IPO के लिए तैयार भारतीय बाजार, स्टार्टअप और यूनिकॉर्न भी सूचीबद्ध होंगे

भारत का प्राथमिक शेयर बाजार 2025 के शेष समय में एक जबरदस्त IPO (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) के दौर के लिए तैयार हो रहा है।...

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,503 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 71 अंक चढ़ा

आज यानी बुधवार, 23 जुलाई को सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 82,503 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 71...

Recent Comments