3.1kViews
1835
Shares
जलाना
मराठा कोटे के लिए मनोज जरांगे पाटिल फिर आंदोलन करेंगे। मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर वह 29 अगस्त को मुंबई की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने जालना जिले के महाकाला गांव में रविवार को यह घोषणा की।
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज कई बार भूख हड़ताल कर चुके हैं। मनोज ने मराठा समुदाय के सदस्यों से मुंबई में 12 से 13 दिनों तक चलने वाले आंदोलन की तैयारी करने की अपील की। उन्होंने मराठों के लिए ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग की है। वह मराठों को कुनबी (खेतिहर मराठा) के रूप में मान्यता देने की मांग कर रहे हैं।
मुंबई में मार्च निकालने की तैयारी
कुनबी को ओबीसी आरक्षण के लाभ मिलते हैं। मनोज ने कहा कि मेरी सेहत बिगड़ रही है, लेकिन मैं तब तक नहीं मरूंगा जब तक हमें आरक्षण नहीं मिल जाता। हम मुंबई की ओर मार्च करेंगे और हम खाली हाथ वापस नहीं आएंगे।
सीएम फडणवीस पर भी मनोज जरांगे ने लगाए आरोप
उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह ओबीसी नेता छगन भुजबल के जरिये मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। भुजबल राकांपा के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें इसी सप्ताह राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।