3.0kViews
1953
Shares
नरसिंहपुर
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नरसिंहपुर में आयोजित कृषि उद्योग समागम-2025 के दौरान ₹116 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान कीं। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने सीएम यादव की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘मनमोहन’ हैं और कार्यशील हैं। उन्होंने कहा वे एक दिन भी कोई ऐसा पल नहीं जाने देते जब गांव और किसानों की चिंता नहीं करते हो। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश सबसे बड़ी छलांग लगाएगा। यह मैं सामने देख रहा हूं, क्योंकि आज की यह जो पहल है कृषि को उद्योग से जोड़ने की दोनों का मिलान करने की, यह बहुत बड़ी सोच है। इसकी शुरुआत आपने की है, आप साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि किसान भारत की रीड की हड्डी है, किसान की जितनी पूजा की जाए कम है। किसान सामाजिक आर्थिक और समरसता का प्रतीक है।
सीएम मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि नरसिंहपुर के प्रगतिशील किसान न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान के लिए विख्यात हैं। यहां की तुअर दाल, यहां की प्राकृतिक खेती, यहां के उन्नत किसान… मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अलग पहचान बनाए हुए हैं। मां नर्मदा की इस स्थान पर विशेष कृपा है। मध्य प्रदेश नदियों का मायका है। मेरी जानकारी के अनुसार यहां पर 247 नदियां हैं जिनका उदगम एमपी है। अगर सर्वाधिक नदियों का उदगम कही है तो वह एमपी है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य जबरदस्त है।