2.1kViews
1052
Shares
बस्ती
मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पिपरा गांव के निकट 15 मई को झाड़ी में मिले 22 वर्षीय अजय राजभर की मृत्यु की गुत्थी पुलिस सप्ताह भर बाद भी नहीं सुलझा सकी है। कुछ लोगों को उठाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। परिजनों ने पुलिस पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
यह है पूरा मामला
कलवारी थाना क्षेत्र के राजा टेंगरिहा राजा गांव निवासी अजय राजभर मित्र की शादी में जाने के लिए घर से 11 मई को निकले थे। उनका चार दिन बाद मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पिपरा गांव के पास शव मिला था। शादी से घर वापस न लौटने पर घर वालों ने तलाश करना शुरू किया, लेकिन अजय का कहीं कोई पता नहीं चल सका।
पिता दीनानाथ राजभर ने दो दिन बाद 14 मई को लालगंज थाना में गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत करवाया था।
एसओ के मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। इसके बाद भी पुलिस यह तय नहीं कर पाई कि अजय की मृत्यु किसी हादसे में हुई या उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस की विवेचना पर सवाल उठने लगे है।