1408
Shares
लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शशांक चौधरी, जो अब तक नगर आयुक्त, मथुरा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी के पद पर भेजा गया है।
जग प्रवेश को मथुरा का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वे अभी तक बरेली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं, झांसी में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात देवयानी को बरेली का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। शशांक चौधरी जो मथुरा के नगर आयुक्त थे अब इन्वेस्ट यूपी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। जग प्रवेश को मथुरा का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। देवयानी जो झाँसी में तैनात थीं अब बरेली की मुख्य विकास अधिकारी होंगी।