2.5kViews
1269
Shares
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। बरसात नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक लोगों को लू से बचने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में लखनऊ, वाराणसी प्रयागराज सहित दर्जनों शहरों में पारा 40 से ऊपर चल रहा है। ऐसे में लोगों को लू से बचना चाहिए। बहुत जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकले। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के ज्यातर शहरों में लू और तपिश 20 मई तक बनी रहेगी।
लोहिया संस्थान के मेडिसन िवभाग के अध्यक्ष प्रो विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय चल रही गर्म हवाओं के कारण लू का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने का प्रयाय करें। खूब तरल पदार्थ का सेवन करें। भोजन की मात्रा कम कर दें। सत्तू, बेल का रस, नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ बेहद फायदेमंद है। बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें।
आगरा: दिन में चली तेज हवा, आज से बढ़ेगा तापमान
आगरा शहर में बुधवार को दिनभर तेज हवा चली। आसमान साफ रहने से धूप चुभती नजर आई। मंगलवार को आई वर्षा व बूंदाबांदी के चलते रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला।
मौसम विभाग ने गुरुवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है। शहर में मंगलवार शाम तेज हवा के साथ वर्षा हुई थी, इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तल्ख हुए। दोपहर 12 बजे के बाद तेज हवा चली। शाम तक यही स्थिति रही। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
सामान्य से अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने 15 से 17 मई तक आसमान साफ रहने और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है। 18 मई को हीट वेव चलेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।