Friday, June 20, 2025
Home The Taksal News Operation Sindoor: यूपी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाएगी BJP,...

Operation Sindoor: यूपी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाएगी BJP, आज से शुरू होगी ‘तिरंगा यात्रा’

2.0kViews
1627 Shares
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में भी ”ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए भाजपा बुधवार से तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ तिरंगा यात्रा को अपने आवास पांच कालिदास मार्ग से रवाना करेंगे।
यह यात्रा 1090 चौराहे तक जाएगी। तिरंगा यात्रा प्रदेश भर में 23 मई तक अलग-अलग स्थानों से निकाली जाएगी।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम को पूरे प्रदेश में फैलाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
हमारे सभी कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों से गांवों, कस्बों और शहरों में जाएंगे। अभियान में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रमुख सामाजिक हस्तियां भी शामिल होंगी। अभियान के दौरान ”आपरेशन सिंदूर” और भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए इसके महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाएगा।

महानगरों तक 15 मई को पहुंचेगी यात्रा

प्रदेश स्तर पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होने के बाद भाजपा 15 मई गुरुवार को महानगरों में यह यात्रा निकालेगी। इसके बाद 16 व 17 मई को जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के पराक्रम के बारे में जनता को बताएगी। 18 से 23 मई के बीच विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिए भाजपा सभी ब्लॉकों व ग्रामों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

 

RELATED ARTICLES

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

NEET: सरकारी मेडिकल कालेजों में 530 तक सीट मिलने की उम्मीद, कोई छात्र 700 अंक भी नहीं ला सका

पटना नीट यूजी 2025 के नतीजे इस बार आश्चर्यजनक रहे हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भी छात्र ने 700 अंक...

एक शेयर पर मिलेंगे 210 रुपये, इस तारीख तक खाते में आएगा पैसा, बजाज ग्रुप की यह कंपनी दे रही सबसे बड़ा डिविडेंड

नई दिल्ली बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड...

iPhone के डिजाइन में बड़े बदलाव की तैयारी, डिस्प्ले के अंदर ही कैमरा फिक्स करेगा Apple

नई दिल्ली Apple के अपकमिंग आईफोन 2026 मॉडल को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने...

इंग्‍लैंड में भारतीय टीम की कमान संभालेगा मुंबई का यह प्‍लेयर, लॉर्ड्स तक का सफर तय करने की कहानी बेहद रोचक

नई दिल्‍ली सपने वास्तव में सच हो सकते हैं, यह रवींद्र गोपीनाथ संते ने सच साबित करके दिखाया है। मुंबई के रवींद्र गोपीनाथ...

Recent Comments