Wednesday, August 6, 2025
Home The Taksal News लखनऊ में बड़े मंगल पर रूट डायवर्जन: इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक...

लखनऊ में बड़े मंगल पर रूट डायवर्जन: इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक जाम, जानें वैकल्पिक मार्ग

3.0kViews
1018 Shares
लखनऊ। शहर में बड़ा मंगल पर प्रमुख मंदिरों व अन्य जगहों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नया एवं पुराना हनुमान मंदिर अलीगंज व हनुमान सेतु मंदिर पर मुख्य रूप से मेले का आयोजन होगा। इसलिए सोमवार रात 12 बजे से मंगलवार रात मेला खत्म होने तक पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 

यह जानकारी डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने सोमवार देर शाम को दी। यह व्यवस्था प्रत्येक बड़ा मंगल पर लागू रहेगी। इमरजेंसी की स्थिति में प्रतिबन्धित मार्ग पर एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंबर-9454405155 पर सूचना देनी होगी। 

यहां रहेगी रोक

  • सीतापुर रोड से रोडवेज व सिटी बसें पुरनिया एवं डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से कपूरथला व आईटी चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
  • कैसरबाग व हजरतगंज की ओर से भारी वाहन सुभाष चौराहे से आईटी, कपूरथला की तरफ नहीं जाएंगे।
  • कुर्सी रोड की ओर से विष्णुपुरी कालोनी व हीवेट पालीटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा से नीरा नर्सिंग होम की ओर नहीं जाएगा।
  • आईटी चौराहा से रोडवेज व सिटी बसें विवेकानंद पॉलीक्लीनिक निराला नगर से विवेकानंद ओवरब्रिज से कपूरथला होते हुए अलीगंज की तरफ नहीं जाएंगी।
  • अलीगंज सहारा टावर (नगर निगम जोन-3 कार्यालय) तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर रोक रहेगी।
  • आईटी व निरालानगर से निरालानगर तिराहे से कपूरथला चौराहे की ओर रोक रहेगी।
  • छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला की ओर रोक रहेगी।
  •  साईं मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से कपूरथला चौराहा की ओर रोक रहेगी।
  • अल्कापुरी तिराहे से कपूरथला चौराहा की ओर रोक रहेगी।
  • सुशीला देवी स्मृतिका से शालीमार कट से हनुमान सेतु की तरफ रोक रहेगी।
  • आईटी चौराहा की तरफ से हनुमान सेतु मंदिर की तरफ रोक रहेगी।
  • क्लार्क अवध तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ रोक रहेगी।
  • मोतीमहल तिराहा से हनुमंतधाम मंदिर की तरफ रोक रहेगी।

यहां से जाएं

  • ये वाहन मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीमनगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग होकर जाएंगे।
  • ये वाहन सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाएं डालीगंज व पुरनिया रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होकर जा सकेंगे।
  • ये यातायात हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमनगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदरबाग होकर जाएगा।
  • ये बसें अयोध्या रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पालीटेक्निक से विष्णुपुरी होकर जाएंगी।
  • ये वाहन सहारा टावर तिराहे से दाएं 50 मीटर आगे तिराहे से बाएं सहारा टावर के पीछे से साईं मंदिर तिराहा से दाएं निरालानगर ओवरब्रिज होते हुए जाएगा।
  • निरालानगर तिराहे से बाएं चौराहा नंबर आठ से डालीगंज रेलवे क्रॉसिग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होते हुए जाएगा।
  • वायरलेस चौराहा से सेन्ट्रल बैंक होकर जा सकेंगे।
  • ये वाहन तिराहे से बाएं प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टॉवर होकर जाएंगे।
  • ये वाहन अल्कापुरी ओवरब्रिज, चौराहा नंबर आठ होकर जा सकेंगे।
  • ये वाहन शालीमार कट दाएं होते जाएंगे।
  • ये वाहन डालीगंज पुल चौराहा व निशातगंज होकर जा सकेंगे।
  • ये वाहन क्लार्क अवध तिराहा से सुभाष चौराहा से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, एसबीआई होकर जाएंगे।
  • ये वाहन मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा से सुभाष चौराहा होकर जाएंगे।
  • पीएनटी बालू अड्डा, सिकंदरबाग की तरफ से हनुमंतधाम मंदिर जाने के लिए मोतीमहल तिराहा, एसबीआई तिराहा से सुभाष व परिवर्तन चौक से क्लार्क अवध तिराहा होकर जाना होगा।
RELATED ARTICLES

नई नेतृत्व रणनीति से टेक महिंद्रा को विश्वस्तरीय कंपनी बनाने की तैयारीः सीईओ

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित जोशी ने कहा है कि कंपनी में नई नेतृत्व संरचना और आंतरिक प्रतिभाओं...

UPI service closed on Wednesday: UPI ग्राहकों के लिए अलर्ट, कल नहीं कर पाएंगे ट्रांजेक्शन, बैंक ने शेयर की जानकारी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 6 अगस्त 2025 को अपने ग्राहकों को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवा के अस्थायी रूप से बंद रहने की...

लिस्ट होते ही इस IPO ने मचाई धूम, निवेशकों को मिला शानदार रिस्पॉन्स

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के शेयर आज, 6 अगस्त 2025, को शेयर बाजार में शानदार एंट्री के साथ ₹880 प्रति शेयर के भाव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नई नेतृत्व रणनीति से टेक महिंद्रा को विश्वस्तरीय कंपनी बनाने की तैयारीः सीईओ

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मोहित जोशी ने कहा है कि कंपनी में नई नेतृत्व संरचना और आंतरिक प्रतिभाओं...

UPI service closed on Wednesday: UPI ग्राहकों के लिए अलर्ट, कल नहीं कर पाएंगे ट्रांजेक्शन, बैंक ने शेयर की जानकारी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 6 अगस्त 2025 को अपने ग्राहकों को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवा के अस्थायी रूप से बंद रहने की...

लिस्ट होते ही इस IPO ने मचाई धूम, निवेशकों को मिला शानदार रिस्पॉन्स

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के शेयर आज, 6 अगस्त 2025, को शेयर बाजार में शानदार एंट्री के साथ ₹880 प्रति शेयर के भाव...

आशियना हाउसिंग बुजुर्गों के लिए आवासीय परियोजनाओं पर 425 करोड़ रुपए का निवेश करेगी

जमीन, मकान के विकास से जुड़ी कंपनी आशियाना हाउसिंग लि. ने चालू वित्त वर्ष में बुजुर्गों के लिए आवासीय परियोजनाओं के विकास पर 425...

Recent Comments