• 8 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय ने सेना के साथ प्रेस ब्रीफिंग दी। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह सिंह ने सेना के पूरे ऑपरेशन और पाक के आतंकी अड्डों की तबाही के सबूत दिए।
  • 9 मई की रात: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमलों का प्रयास किया। हवाई अड्डों और वायु सेना के ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। सभी प्रयास विफल।
  • 10 मई: भारत ने पाकिस्तानी सेना के वायु रक्षा प्रणालियों से लेकर रडार साइटों और कमांड सेंटरों तक आठ प्रमुख प्रतिष्ठानों पर हथियारों और मिसाइलों से सटीक हमले किए। पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने भारतीय समकक्ष को हॉटलाइन पर काल किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका द्वारा मध्यस्थता किए गए ”पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम” पर भारत-पाक समझौते की घोषणा की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शाम छह बजे संघर्ष समाप्त करने पर सहमति की घोषणा की।
  • 11 मई: भारतीय सेना ने कहा कि सैन्य हमलों के दौरान 35-40 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए। भारत ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को मार गिराया, लेकिन संख्या बताने से परहेज किया।
  • 12 मई: भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने बातचीत की। इस बात पर सहमति हुई कि दोनों पक्ष सीमाओं और अग्रिम क्षेत्रों से सैनिकों की संख्या में कमी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपायों पर विचार करेंगे। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ नई नीति है। भारत परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा।