सरकार ने अलर्ट जारी कर क्या कहा?
गृह एवं विदेश मंत्रालय के अलर्ट में कहा गया है कि फर्जी आधार बनाने का नेटवर्क आपराधिक तत्वों के साथ मिलकर काम कर रहा है। बड़ी संख्या में फर्जी आधार पर विदेशी सीमा से भारत में प्रवेश भी कर चुके हैं। वे अवैध तरीके से योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार अवैध विदेशी नागरिक फर्जी आधार के सहारे देश में प्रवेश कर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा आधार के सहारे अन्य भारतीय पहचान पत्र प्राप्त कर रहे हैं। यह काफी गंभीर मामला है। फर्जी पहचान पत्र के आधार पर देश में देश विरोधी गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा सकता है।
यूआईडीएआई ने तैयार किया मोबाइल ऐप:
इसमें नाम, पता के साथ तस्वीर भी सामने आ जाएगा। अधिकारी चेहरे से भी मिलान कर फर्जी की पहचान कर सकेंगे। मंत्रालय ने इस ऐप को सभी पुलिसकर्मियों के लिए अनिवार्य करने को कहा है, खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में। पदाधिकारियों के स्तर से भी इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने को कहा गया है।