Monday, August 4, 2025
Home क्राइम छतरपुर में मजदूर की पत्नी ने खाया जहर:काम से लौटने पर पति...

छतरपुर में मजदूर की पत्नी ने खाया जहर:काम से लौटने पर पति को बच्चों ने दी सूचना; एंबुलेंस में तोड़ा दम

3.3kViews
1886 Shares

छतरपुर (मध्य प्रदेश) | छतरपुर के चंदला क्षेत्र के लुदगांव में तीन छोटे बच्चों की मां ने जहर खाकर जान दे दी। शनिवार शाम करीब 5 बजे 27 वर्षीय सोनम रजक ने सल्फास की गोली खा ली। मजदूरी से लौटे पति फूलचंद्र को बच्चों ने बताया कि मां ने जहरीली गोली खा ली है।

फूलचंद्र तुरंत पत्नी को चंदला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। 108 एंबुलेंस में ले जाते समय रास्ते में ही सोनम ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर रवि सोनी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पति फूलचंद्र ने बताया कि एक दिन पहले सोनम बच्चों के साथ शादी समारोह में गई थी। उन्होंने बताया कि 2-3 महीने पहले सोनम किसी से फोन पर बात करती पकड़ी गई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सोनम के माता-पिता को दी थी। हालांकि, उनका न तो कोई झगड़ा हुआ था और न ही घटना वाले दिन कोई विवाद हुआ।

चंदला थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments