2.9kViews
1323
Shares
मऊगंज |
मऊगंज जिले के घूरेहटा बड़ा टोला में तिलक समारोह के दौरान जमकर बवाल हुआ। एक महिला को डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना में घायल महिला की पहचान गुलाब कली साकेत के रूप में हुई है। वह अपने पड़ोस में आयोजित तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के दौरान कुछ नशे में धुत लोग एक युवक की पिटाई कर रहे थे। जब गुलाब कली सहित कुछ महिलाओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया।
हमले में गुलाब कली के सिर में गंभीर चोट आई और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई। उन्हें तत्काल मऊगंज अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी स्थिति को देखते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मऊगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।