छिंदवाड़ा |
छिंदवाड़ा शहर में शनिवार दोपहर अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बीते कुछ दिनों से छिंदवाड़ा में तापमान लगातार 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, लेकिन शनिवार की इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
मौसम में ठंडक घुली तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में मौसम में ठंडक घुल गई। लोगों ने राहत की सांस ली और सड़कों पर मौसम का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार बने रह सकते हैं, जिससे तापमान में और गिरावट संभव है।
1 महीने में 4 बार बारिश हो चुकी छिंदवाड़ा में तापमान 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बीते है, जिसके चलते लगातार तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। बारिश के चलते कुछ समय के लिए आमजन को राहत जरूर मिलती है, लेकिन उसके बाद पड़ने वाली धूप से उमस की स्थिति निर्मित हो जाती है। गर्मी के कारण बाजार में व्यापारियों पर इसका प्रभाव पड़ता है, क्योंकि मौसम के चलते खरीददारी के लिए लोग बाजार में निकलते नहीं हैं।
बिजली आपूर्ति बाधित हुई किसानों को भी फसलों के लिए उम्मीद की एक किरण नजर आई है। हालांकि तेज हवाओं के चलते कुछ जगहों बिजली आपूर्ति में व्यवधान की खबरें भी सामने आई हैं।