Saturday, August 2, 2025
Home मध्य प्रदेश इंदौर सिंगरौली नगर निगम में घोटाला:16 लाख की नाली सिर्फ कागजों में बनी,...

सिंगरौली नगर निगम में घोटाला:16 लाख की नाली सिर्फ कागजों में बनी, पैसा निकला; जमीन पर कुछ नहीं

2.6kViews
1072 Shares

सिंगरौली,

सिंगरौली नगर निगम के वार्ड नंबर 36 जयनगर में 16.35 लाख रुपए की नाली का निर्माण सिर्फ कागजों में हुआ। नगर निगम ने इस काम के लिए 18.72 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया।

यह मामला 4 अगस्त 2023 का है, जब नाली निर्माण का टेंडर निकाला गया। महाकाल ब्रदर्स जयनगर को वर्क ऑर्डर दिया गया। उपयंत्री ने माप पुस्तिका में काम का मूल्यांकन दर्ज किया। निगम के स्टाफ ने नाली के सामने खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई। 4 मार्च 2024 को ठेकेदार को पूरा भुगतान कर दिया गया।

वार्ड के निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि उनके घर के सामने नाली बनी है। लेकिन वास्तव में वहां कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। स्वीकृत 400 मीटर लंबी नाली का निर्माण सिर्फ कागजों में ही रहा।

मौके पर नहीं मिली नाली

नगर निगम कमिश्नर डीके शर्मा ने मौके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। उन्होंने पुष्टि की कि मौके पर कोई नाली नहीं मिली। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि अब तक चोरी की घटनाएं घरों, दुकानों और वाहनों तक सीमित थीं, लेकिन यहां पूरी नाली ही कागजों में गायब हो गई।

RELATED ARTICLES

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“राहुल गांधी के आरोपों पर शेखावत का पलटवार: भारत की अर्थव्यवस्था मृत नहीं, पूरी तरह जीवंत है”

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पूरी...

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, इन फिल्मों को मिला अवाॅर्ड

दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

71st National Film Awards: शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड, इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

साल 2023 की फिल्मों को सम्मानित करने वाले 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिल्ली में...

आर्थिक तंगी और बीमारी से टूट चुकी महिला ने की 6 महीने के बेटे की हत्या, दोनों थे HIV पॉजिटिव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 43 वर्षीय एक महिला ने आर्थिक और...

Recent Comments