Thursday, July 31, 2025
Home The Taksal News 'भारत में हुए आतंकी हमले से...', पहलगाम अटैक पर आया पाकिस्तान का...

‘भारत में हुए आतंकी हमले से…’, पहलगाम अटैक पर आया पाकिस्तान का पहला रिएक्शन; जानिए क्या कहा

2.7kViews
1056 Shares
नई दिल्ली
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में अब तक 27 लोगों के मौत की खबर है। पूरे देश में दहशत का माहौल है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है ये हमला आखिर करवाया किसने है। अब पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का रिएक्शन सामने आया है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारा इससे (हमले) से कोई लेना-देना नहीं है। हम हर तरह के आतंकवाद को खारिज करते हैं।

भारत पर लगाया आरोप

ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल को बयान देते हुए उल्टा भारत पर ही आरोप लगा दिया, उन्होंने कहा- इस हमले के पीछे भारत के लोग ही शामिल है। उन्होंने आगे कहा-भारत में नागालैंड से लेकर मणिपुर और कश्मीर में लोग सरकार के खिलाफ हैं।

ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा-भारत सरकार लोगों के हक को मार रही है। उनका शोषण कर रही है। इसलिए लोग उनके खिलाफ खड़े हो रहे हैं।

‘अल्पसंख्यकों को परेशान कर रही भारत सरकार’

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने हमले के सिलसिले में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा है, पहलगाम में हुई इस तरह की घटना से हमारा कोई लेना देना नहीं है। मैं ऐसे हमलों की निंदा करता हूं। खासकर नागरिकों पर ऐसे हमले नहीं होने चाहिए।

रक्षा मंत्री ख्वाजा ने आगे कहा- भारत की मौजूदा सरकार वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को परेशान कर रही है। इसमें बौद्ध, ईसाई और मुसलमान शामिल है। लोगों का कत्लेआम किया जा रहा है। इसके खिलाफ लोग आवाज उठा रहे हैं।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने दिया था भड़काऊ भाषण

वहीं इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर का एक बयान चर्चा में आ गया है, उन्होंने लगभग हफ्ते भर पहले कश्मीर को अपने देश की जीवन रेखा बताया था।

आसिम मुनीर ने इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए 16 अप्रैल को कहा था, ‘यह हमारी नस थी है और रहेगी। हम इसे नहीं भूलेंगे। हम अपने कश्मीरी भाइयों को भारत के कब्जे के खिलाफ उनकी इस लड़ाई में अकेला नहीं छोड़ेंगे।
RELATED ARTICLES

TAKSAL NEWS: तेल चोरी का मास्टरमाइंड दलाल अशोक उर्फ मीणा कौन? किसके इशारे पर कर रहा अवैध वसूली?-सूत्र

सिंगरौली। जयंत क्षेत्र में इन दिनों तेल चोरी के खेल का मास्टरमाइंड दलाल सुर्खियों में बना हुआ है। यह दलाल न जाने किसके इशारे...

ज्वेलरी खरीदने का सही मौका! 31 जुलाई को सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

अगर आप आज सस्ते में गोल्ड ज्वेलरी खरीना चाहते हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है। 31 जुलाई को सोने-चांदी की...

TCS में छंटनी के बीच इंफोसिस ने दी गुड न्यूज, 20,000 फ्रेशर्स को करेगी हायर

देश की प्रमुख IT कंपनी इंफोसिस ने ऐसे समय में राहत भरी खबर दी है जब प्रतिस्पर्धी कंपनियों में छंटनी की लहर चल रही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

TAKSAL NEWS: तेल चोरी का मास्टरमाइंड दलाल अशोक उर्फ मीणा कौन? किसके इशारे पर कर रहा अवैध वसूली?-सूत्र

सिंगरौली। जयंत क्षेत्र में इन दिनों तेल चोरी के खेल का मास्टरमाइंड दलाल सुर्खियों में बना हुआ है। यह दलाल न जाने किसके इशारे...

ज्वेलरी खरीदने का सही मौका! 31 जुलाई को सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट

अगर आप आज सस्ते में गोल्ड ज्वेलरी खरीना चाहते हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है। 31 जुलाई को सोने-चांदी की...

TCS में छंटनी के बीच इंफोसिस ने दी गुड न्यूज, 20,000 फ्रेशर्स को करेगी हायर

देश की प्रमुख IT कंपनी इंफोसिस ने ऐसे समय में राहत भरी खबर दी है जब प्रतिस्पर्धी कंपनियों में छंटनी की लहर चल रही...

UPI ट्रांजैक्शन पर नया नियम लागू, कल से देना होगा Extra चार्ज, इस बैंक ने किया ऐलान

अगर आप UPI पेमेंट करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। देश के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल ICICI बैंक ने 1...

Recent Comments