राज के साथ दिखीं सामंथा
दरअसल, बीते दिन सामंथा रुथ प्रभु तिरुपति मंदिर दर्शन करने गईं। इस दौरान उनके साथ सिटाडेल हनी बनी (Citadel Hunny Bunny) के निर्देशक राज भी दिखाई दिए। क्लिप में देखा जा सकता है कि दोनों मंदिर में साथ जाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, साथ में पोज देने या एक फ्रेम में आने से बच रहे हैं। इस दौरान राज ने ब्लू कलर की शर्ट के साथ व्हाइट लुंगी पहन रखी है। वहीं, सामंथा पीच कलर के सलवार सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
सामंथा करेंगी दूसरी शादी?
सामंथा और राज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “ओके तो अफवाहें सच हैं।” एक ने कहा, “दूसरी शादी कन्फर्म हो गई।” एक और ने कहा, “दूसरी शादी भी होने वाली है।” इस तरह लोग दोनों को साथ देखकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। फिलहाल, सामंथा या राज में से किसी ने भी अपने रिश्ते को खारिज या स्वीकार नहीं किया है।
कौन हैं राज निदिमोरु?
2021 में चैतन्य से हुई थीं अलग
37 साल की सामंथा ने साल 2017 में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से शादी की थी। मगर उनकी शादी चार साल भी नहीं चल पाई। 2021 में दोनों बुरे नोट पर अलग हो गए। आज चैतन्य एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ अपनी दूसरी शादी में खुश हैं। दोनों ने पिछले साल ही शादी की थी।