Tuesday, August 5, 2025
Home The Taksal News Bihar politics: तेजस्वी को CM फेस घोषित करने में कांग्रेस क्यों कर...

Bihar politics: तेजस्वी को CM फेस घोषित करने में कांग्रेस क्यों कर रही आनाकानी, बड़ी वजह का हुआ खुलासा

2.0kViews
1192 Shares
पटना
राज्य में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस अभी उनका नाम प्रस्तावित करने से परहेज कर रही है। यह उसकी रणनीति है। डर यह है कि तेजस्वी का नाम प्रस्तावित करने पर उनके समर्थक अति उत्साह में न आ जाएं।

अति उत्साह से बचने के लिए तेजस्वी के नाम का एलान नहीं

राजद समर्थकों का अति उत्साह ही वह तत्व है, जिससे एनडीए को ताकत मिलती है। लोकसभा चुनाव के समय भी जमुई की एक सभा में एक राजद कार्यकर्ता की अप्रिय टिप्पणी से माहौल खराब हो गया था।
उस कार्यकर्ता ने लोजपा (रामविलास) के लिए असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया। उसका बुरा असर पड़ा। कांग्रेस कहे न कहे, राजद के समर्थक तेजस्वी को अगला मुख्यमंत्री मानकर चल रहे हैं। वे उसी भावना से उत्साह का भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी को देने से कांग्रेस को परहेज नहीं

तीन दिन पहले महागठबंधन के छह दलों की बैठक में भी नेतृत्व का मुद्दा उठा। प्रश्न पूछा गया कि समन्वय समिति का अध्यक्ष कौन होगा? किसी के कुछ कहने से पहले कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू ने तेजस्वी यादव का नाम ले लिया। इससे पता चलता है कि समग्रता में तेजस्वी को महागठबंधन का नेतृत्व देने में कांग्रेस को परहेज नहीं है।
कांग्रेस की ओर से यह संवाद तेजस्वी को भी दे दिया गया है कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो आप ही मुख्यमंत्री होंगे, लेकिन अभी इसे घोषित नहीं किया जाए। शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेस में मुख्यमंत्री वाला प्रश्न राजद के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मनोज झा से पूछा गया।

मनोज झा ने इशारों में कर दिया सब कुछ क्लीयर

मनोज झा का उत्तर था कुछ सार्वभौमिक सत्य होते हैं, जैसे कि सूर्य का उदय पूरब दिशा में होना। इससे आगे आप समझ रहे होंगे। यानी राजद भी कांग्रेस की रणनीति को स्वीकार कर रहा है।

हालांकि, जमीनी सच यह है कि राजद के कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री मानकर पूरी तरह उत्साहित हैं। वे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने अति उत्साह का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

राजद और कांग्रेस ने पंचायत स्तर पर दलों के बीच समन्वय की कमी की चर्चा की थी। पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदनमोहन झा ने कहा था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के दलों के बीच गांव-पंचायत स्तर पर समन्वय नहीं हुआ था। कांग्रेस की यह सलाह भी मान ली गई कि समन्वय समिति का गठन जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर हो।

24 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में होने वाली समन्वय समिति की बैठक में इस पर भी विचार किया जाएगा। कांग्रेस की सलाह यह भी है कि सभी छह दलों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष एक साथ बैठे।

इन बैठकों में भी यह बताया जाएगा कि राजद के कार्यकर्ता ऐसा कुछ न करें, जिससे कमजोर वर्गों के बीच डर का माहौल बने। क्योंकि विकास की तमाम उपलब्धियों के बावजूद राजद का डर दिखाना एनडीए के चुनावी एजेंडा में पहले नंबर पर है।

RELATED ARTICLES

ऑस्ट्रेलिया में धरी गई चीन की जासूस, बौद्ध नेताओं व अनुयायियों को बना रही थी निशाना

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जब किसी चीन से जुड़े जासूसी नेटवर्क ने सीधे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को निशाना बनाया हो।...

डोनाल्ड ट्रंप की भारत को बड़ी धमकी, बोले- ‘रूसी तेल से कमा रहे मुनाफा, टैरिफ में करूंगा भारी इजाफा’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर रूसी तेल खरीदने को लेकर चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

अमेरिका की पनडुब्बी तैनाती के बाद रूस ने छोड़ा परमाणु समझौता, दोनो देशों में फिर बढ़ा तनाव

रूस ने ऐलान किया है कि वह अब परमाणु हथियारों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण संधि (INF संधि) का पालन नहीं करेगा। रूस का कहना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ऑस्ट्रेलिया में धरी गई चीन की जासूस, बौद्ध नेताओं व अनुयायियों को बना रही थी निशाना

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जब किसी चीन से जुड़े जासूसी नेटवर्क ने सीधे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को निशाना बनाया हो।...

डोनाल्ड ट्रंप की भारत को बड़ी धमकी, बोले- ‘रूसी तेल से कमा रहे मुनाफा, टैरिफ में करूंगा भारी इजाफा’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर रूसी तेल खरीदने को लेकर चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

अमेरिका की पनडुब्बी तैनाती के बाद रूस ने छोड़ा परमाणु समझौता, दोनो देशों में फिर बढ़ा तनाव

रूस ने ऐलान किया है कि वह अब परमाणु हथियारों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण संधि (INF संधि) का पालन नहीं करेगा। रूस का कहना...

ब्राजील की राजनीति में बड़ा धमाका, तख्तापलट की चाल में फंसे पूर्व राष्ट्रपति, किया गया अरेस्ट

ब्राजील में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। देश के पूर्व राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो को सुप्रीम कोर्ट ने हाउस अरेस्ट (नजरबंद) करने का आदेश...

Recent Comments