Tuesday, August 5, 2025
Home The Taksal News बेतिया पुलिस थाने में खून खराबा, सिपाही ने साथी के सीने में...

बेतिया पुलिस थाने में खून खराबा, सिपाही ने साथी के सीने में दाग दी 12 गोलियां, फिर छत पर चढ़कर लहराने लगा बंदूक

3.1kViews
1402 Shares
बेतिया
नगर के पुलिस केंद्र में शनिवार की रात करीब 11 बजे आपसी विवाद में सिपाही सर्वजीत ने साथी सिपाही सोनू कुमार की गोलीमार हत्या कर दिया। हत्या के बाद सर्वजीत बैरक के छत पर चढ़ गया और फायरिंग करने लगा। गोलियों की तड़तडाहट से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई।

आरोपित सिपाही गिरफ्तार

काफी मशक्कत के बाद आरोपित सर्वजीत को गिरफ्तार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी हर किशोर राय व पुलिस महकमे के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
मृत सिपाही की पहचान सोनू कुमार (26), पिता मुक्ति प्रकाश राम, साकिन रघुवीर गढ़, थाना चैनपुर, जिला कैमूर (भभुआ) निवासी के रूप में हुई है। सोनू कुमार के शरीर में करीब 12 गोली लगी हैं, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कुछ दिनों पहले ही हुआ था ट्रांसफर

पुलिस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मृतक सिपाही के घरवालों को इसकी सूचना दे दी गई है। आरोपित सिपाही सर्वजीत आरा जिले का रहने वाला है। बताया जाता है कि दोनों कुछ ही दिन पहले सिकटा थाना से स्थानांतरित होकर बेतिया आए थे और एक ही यूनिट में तैनात हैं।
शनिवार की रात करीब 11 बजे सोनू कुमार पेट्रोलिंग ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था। इसी दौरान सर्वजीत ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया।

मामले की जांच जारी

इस बावत डीआईजी हरकिशोर राय ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों सिपाहियों में पहले से कुछ पर्सनल विवाद था। इसी विवाद को लेकर एक सिपाही ने दूसरे सिपाही को टारगेट कर गोली चलाई है।

10-12 गोली लगी है । जिस राइफल से गोली चलाई गई है, उसे सीज कर लिया गया है। मामले की जांच हो रही है।

 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments