कोविड और राजनीतिक कारण बने देरी की वजह
लॉकडाउन, चुनाव और आचार संहिता बनीं रुकावट
उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के अलावा राजभवन में बदलाव, 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के कारण भी देरी हुई। अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता के कारण पदक वितरण समारोह आयोजित नहीं किया गया। समारोह कब आयोजित किया जाएगा? इस बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि सभी लंबित कार्य जल्द ही निपटा दिए जाएंगे।
बीते साल 115 अधिकारियों को मिले थे पदक
हालांकि, पिछले साल जून में 2021 में स्वतंत्रता दिवस और 2022 में गणतंत्र दिवस पर घोषित पुलिस पदक के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र दिए गए थे। महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने छह जून, 2024 को मुंबई के राजभवन में आयोजित एक समारोह में 115 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को वीरता और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए थे। राष्ट्रपति पदक पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के सम्मान में दिए जाते हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को घोषित की जाती है।