Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News प्रयागराज में राकेश टिकैट ने सरकार संग विपक्ष को भी घेरा, बोले-...

प्रयागराज में राकेश टिकैट ने सरकार संग विपक्ष को भी घेरा, बोले- उनकी कमजोरी से देश में तानाशाहों का हुआ जन्म

1721 Shares
प्रयारागज
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैट ने कहा कि देश में विपक्ष कमजोर है। इसी वजह से तानाशाहों का जन्म हुआ है। विपक्ष को चाहिए कि वह सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह जनहित के मुद्दे उठाए, लेकिन यहां तो विपक्ष बेडरूम में और एसी में सो रहा है। फतेहपुर में संगठन के पदाधिकारी व उनके परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद वह परिवार से मिलने के लिए आए थे।
प्रयागराज में कुछ देर रुकने के दौरान मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत किसानों को मजदूर बनाया जा रहा है। अधिग्रहण के नाम पर उनकी जमीनें छीनीं जा रही हैं। अधिग्रहण के इसी खेल के कारण बिहार में लोग किसान से मजदूर बन गए हैं। अब यहां पर भी यही हो रहा है। इसे लेकर यूनियन आंदोलन करेगी।
वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर राकेश टिकैट ने कहा कि किसान यूनियन ने वक्फ बोर्ड और हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इस पर न कोई बात होगी न विचार व्यक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जाता था, अब जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए बोले कि सत्ता आंसू गैस के गोले, लाठी और जेल से मिलती है। इसके लिए जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करना पड़ता है। यहां पर विपक्ष खामोश है। 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments