Tuesday, August 5, 2025
Home The Taksal News दिनभर गर्मी...शाम को आंधी-वर्षा, कई जगह गिरे पेड़; खंभे गिरने से बिजली...

दिनभर गर्मी…शाम को आंधी-वर्षा, कई जगह गिरे पेड़; खंभे गिरने से बिजली गुल

2.8kViews
1755 Shares
गाजियाबाद
सुबह से शाम तक बृहस्पतिवार को तेज धूप व गर्मी से लोग परेशान रहे। लगातार दूसरे दिन शाम को बादल घिरे व मौसम बदला। तेज आंधी व वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई जगह पेड़ गिरे। बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाये रहेंगे। शनिवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। तेज धूप व लू के थपेड़ों से बृहस्पतिवार की शाम को मौसम बदला तो राहत मिली थी। शुक्रवार को सुबह से गर्मी की वैसी ही स्थिति हो गई।
दोपहर में काफी ज्यादा गर्मी हो गई। शाम को फिर से बादल घिरे और आंधी आई। कुछ ही देर बाद वर्षा भी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा अधिकतम 26 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

शनिवार को अधिकतम तापमान रह सकता है 36 डिग्री सेल्सियस

वातावरण में आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। आर्द्रता 61 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

कई जगहों पर बिजली रही गुल

आंधी से कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। शास्त्रीनगर, राजनगर, गोविंदपुरम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। उधर, लोनी, वसुंधरा, राजनगर एक्सटेंशन, कोयल एनक्लेव, मोहन नगर सहित अन्य इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।

इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत संजयनगर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से संचालित 11 केवी रईसपुर फीडर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

पांच घंटे बिजली गुल,  लोगों को हुई परेशानी

बिजली विभाग के मुताबिक मरम्मत कार्य व वार्ड 53 में स्थानीय पार्षद सुमन चौधरी द्वारा प्रस्तावित कूड़ाघर निर्माण के दौरान सुरक्षा कारणों के लिए ऊपर से गुजर रही उच्च वोल्टेज लाइन को अस्थायी रूप से बंद रखा गया। उपखंड अधिकारी दिपांश कुमार ने बताया कि इस फीडर की समयबद्ध जांच पड़ताल व मरम्मत अनिवार्य थी।

वहीं पर दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित ओल्ड मुरादनगर उपकेंद्र का कंट्रोल पैनल में खराबी आने से फुंक गया। इससे संबधित क्षेत्र में पांच घंटे बिजली गुल रही और लोगों को परेशानी हुई। ओल्ड मुरादनगर विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई।

पैनल से धुआं निकलने के बाद वह बंद हो गया। पैनल खराब होने से उपकेंद्र से संबंधित शहजादपुर, डिडोली, फिरोजपुर, सरना, अबूपुर, मनोटा आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments