Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News तीस हजारी कोर्ट में कैदी के साथ कुकर्म, जेल प्रशासन पर लापरवाही...

तीस हजारी कोर्ट में कैदी के साथ कुकर्म, जेल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

3.1kViews
1215 Shares
नई दिल्ली
हत्या के प्रयास के मामले में तिहाड़ जेल में बंद एक कैदी के साथ एक अन्य कैदी ने ही तीस हजारी कोर्ट में कुकर्म कर दिया। दोनों को पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया था। यहां कोर्ट के खारजा स्थित शौचालय में ले जाकर आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया।
किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित वापस जेल पहुंचा तो उसने अपने साथियों को आपबीती सुनाई। इसके बाद जेल प्रशासन को सूचना देकर पीड़ित को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसका बयान लेकर पुलिस ने सब्जी मंडी थाने में कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था तिहाड़

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से अलीगढ़ यूपी का रहने वाला युवक निहाल विहार इलाके में रहता है। मार्च महीने में इलाके में ही एक हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा था। फिलहाल युवक जेल नंबर-4 में बंद है। पांच अप्रैल को इसी केस की पेशी थी।

पीड़ित ने बताया कि जब उसे जेल से वैन में बिठाया जा रहा था तो जेल नंबर-3 में बंद एक कैदी ने उस पर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद सभी कैदियों को तीस हजारी कोर्ट के खारजा नंबर-4 में लाकर बंद कर दिया गया।

पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी

आरोप है कि बात करने के बहाने आरोपित कैदी पीड़ित को खारजा के शौचालय में ले गया और वहां वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी का जेल में दबदबा है। इसलिए उसने शिकायत नहीं की, लेकिन जेल पहुंचने पर उसने साथियों को बताया।

इसके बाद जेल प्रशासन को खबर मिली। पीड़ित को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके साथ कुकर्म की पुष्टि हुई। अब पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

हापुड़ में फिल्मी स्टाइल में आरोपी का पीछा! पुलिस ने डेढ़ किलोमीटर दौड़कर पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर लोग चौंक गए। पुलिस और आरोपी के बीच फिल्मी अंदाज...

पृथ्वी की घूमने की चाल धीमी हुई, पहले दिन होते थे 24 नहीं, बल्कि 21 घंटे! वैज्ञानिकों की नई खोज ने उड़ाया होश

हम सभी की दिनचर्या 24 घंटे के एक दिन पर आधारित होती है — सुबह उठना, काम पर जाना, खाना, सोना... ये सब एक...

BSNL यूजर्स को बड़ा झटका: यह प्लान अब 30 दिन नहीं केवल 25 दिन मिलेगा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने लोकप्रिय और बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान्स की वैधता घटा दी है, जिससे ग्राहकों के लिए बार-बार रिचार्ज कराना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

हापुड़ में फिल्मी स्टाइल में आरोपी का पीछा! पुलिस ने डेढ़ किलोमीटर दौड़कर पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर लोग चौंक गए। पुलिस और आरोपी के बीच फिल्मी अंदाज...

पृथ्वी की घूमने की चाल धीमी हुई, पहले दिन होते थे 24 नहीं, बल्कि 21 घंटे! वैज्ञानिकों की नई खोज ने उड़ाया होश

हम सभी की दिनचर्या 24 घंटे के एक दिन पर आधारित होती है — सुबह उठना, काम पर जाना, खाना, सोना... ये सब एक...

BSNL यूजर्स को बड़ा झटका: यह प्लान अब 30 दिन नहीं केवल 25 दिन मिलेगा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने लोकप्रिय और बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान्स की वैधता घटा दी है, जिससे ग्राहकों के लिए बार-बार रिचार्ज कराना...

राजनीति जगत को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में निधन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, शिबू सोरेन का आज सुबह नई दिल्ली में निधन हो गया। वे लंबे समय...

Recent Comments