Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News तिहाड़ में रखा जा सकता है तहव्वुर राणा, सिक्योरिटी को लेकर जेल...

तिहाड़ में रखा जा सकता है तहव्वुर राणा, सिक्योरिटी को लेकर जेल प्रशासन अलर्ट; दुश्मनों की खंगाली जा रही कुंडली

2.7kViews
1410 Shares
दिल्ली
वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा देश की किस जेल में रहेगा, अभी यह निश्चित नहीं हुआ है, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन इसे लेकर सतर्क है।
जेल सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ में यदि इसे रखा जाता है तो यहां इसकी सुरक्षा पर काफी सतर्कता बरती जाएगी। इसे हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा।

सिक्योरिटी ऑडिट पर जेल संख्या होगी तय

जेल अधिकारियों का कहना है कि तिहाड़ में पहले से ही कई आतंकी व गैंगस्टर बंद हैं। किसे किस जेल में रखा जाएगा, इसे लेकर एक सिक्योरिटी ऑडिट होती है, इसके बाद उसे जेल अलॉट किया जाता है।

ऑडिट में आरोपित की पूरी पृष्ठभूमि खंगाली जाती है। मसलन उसकी किस किस से दुश्मनी रही है। उसे किस किस से खतरा हो सकता है।
कौन कौन उसके भविष्य में विरोधी हो सकते हैं। उसके दुश्मनों के दोस्त कौन कौन हैं। तमाम लोगों को चिन्हित करने के बाद यह पता लगाया जाता है कि इसमें अभी कौन कौन जेल में बंद हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि यह एक जटिल प्रक्रिया है।

तिहाड़ जेल में पहले से बंद है छोटा राजन

मुंबई के अंडरवर्ल्ड का डॉन कहा जाने वाला छोटा राजन अभी तिहाड़ जेल संख्या दो में बंद है। तहव्वुर पर मुंबई आतंकी हमले का आरोप है, ऐसे में दोनों को एक ही जेल में शायद ही रखा जाए।

जेल सूत्रों का कहना है कि तहव्वुर को यदि तिहाड़ लाया जाता है तो उसे आने में अभी समय लगेगा। पहले वह किसी जांच एजेंसी की हिरासत में रहेगा, उसके बाद ही उसे न्यायिक हिरासत में यहां लाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments