Monday, August 4, 2025
Home The Taksal News Delhi Metro में यात्रियों का सामान चोरी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार,...

Delhi Metro में यात्रियों का सामान चोरी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

2.0kViews
1710 Shares
नई दिल्ली
मेट्रो ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाली तीन महिलाओं को मेट्रो रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से चार लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए। तीनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इनके चेन में शामिल अन्य महिलाओं के बारे में पता लगा रही है ताकि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।
डीसीपी मेट्रो रेल हरेश्वर वी स्वामी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए महिलाओं के नाम इंदुकला, नीता व सुमन है। तीनों फरीदपुरी, आनंद पर्वत झुग्गी की रहने वाली है। एक अप्रैल को चार लाख के आभूषणों की चोरी के बारे में एक राजीव चौक मेट्रो थाने में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी।

करोलबाग स्टेशन पर मेट्रो चढ़ी थीं संदिग्ध महिलाएं

शिकायतकर्ता ने बताया था कि 30 मार्च को दोपहर सवा चार बजे जब वह मां, दादी और एक दोस्त के साथ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन मेट्रो से उतर रहे थे। तभी महिलाओं के जेवरात चोरी कर लिए गए। जिससे पुलिस टीम ने विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर नियमित गश्त शुरू कर दी थी।

साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि कुछ संदिग्ध महिला करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो में चढ़ी थीं। उनकी पहचान के लिए मेट्रो ट्रेन के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जब पता चला कि करोलबाग मेट्रो स्टेशन से चढ़ने वाली महिलाएं शिकायतकर्ता और उसके परिवार के पास आई थीं।
इसके बाद आरोपितों की पहचान स्थापित की गई और आठ अप्रैल को पुलिस टीम ने फरीदपुरी, आनंद पर्वत से तीनों महिला को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए सोने के गहने एक मंगलसूत्र, चार अंगूठियां, एक जोड़ी कान की बाली और एक जोड़ी झुमकी बरामद की गई। तीनों के खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले पाए गए। 

RELATED ARTICLES

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दिल्ली में कांग्रेस सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई बड़ी वारदात, चेन छीन कर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला कांग्रेस सांसद...

चीन-भारत सीमा विवाद पर SC ने राहुल गांधी को लगाई फटकार, कहा- आपको कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी?

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चीन-भारत सीमा विवाद पर उनकी टिप्पणियों के लिए कड़ी...

2025 में पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी आसान! सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से मिली छुट्टी

अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या पढ़ाई, नौकरी या अन्य जरूरी काम से विदेश जाना चाहते हैं, तो सबसे पहला...

विवादों में घिरे संत प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘कड़वा सच बुरा लगता है’

महिलाओं को लेकर दिए गए एक विवादित बयान ने संत प्रेमानंद महाराज को जबरदस्त आलोचना के केंद्र में ला खड़ा किया है। सोशल मीडिया...

Recent Comments