प्रदेश में झांसी 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पहले और आगरा 42 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। सोमवार को भी दोनों शहर क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे थे। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार बुधवार को लू का असर देखने को मिलेगा। दोपहर में लू चलेगी। 10 व 11 अप्रैल को दोपहर में तेज सतही हवा चलेगी।

ताजमहल में बिगड़ी आधा दर्जन पर्यटकों की तबीयत

ताजमहल पर गर्मी की वजह से आधा दर्जन महिला पर्यटकों की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। मध्य प्रदेश के धार से आईं दीपाली पाटीदार को तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। असम से आईं लिलमई काईरी, तेजपुर से आईं भनिता पटगिरी, गुवाहाटी से आईं हिमा देवी, उषा रानी कलिता की तबीयत बिगड़ने पर पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया।