Thursday, June 26, 2025
Home The Taksal News Chirag Paswan: असली होली कब मनाएंगे चिराग पासवान? खुद दिया जवाब; मां...

Chirag Paswan: असली होली कब मनाएंगे चिराग पासवान? खुद दिया जवाब; मां रीना पासवान भी थीं मौजूद

2.5kViews
1065 Shares
पटना
लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री व पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जीत की होली मनाएंगे। यह तो खुशियों की रंगों की शुरुआत है।
असली होली इस बार हम लोग नवंबर में मनाएंगे। जब पुनः एनडीए की बड़ी जीत होगी। इस अवसर पर चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने कार्यकर्ताओं को अबीर लगाकर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, महासचिव संजय पासवान एवं मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, सांसद अरुण भारती व राजेश वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे।

होली मिलन में पहुंचे राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री

होली मिलन में राधाकृष्ण की भाव नृत्य देख राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तालियां बजा उठे। खगौल रोड में विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन सह सम्मान समारोह में ये नजारा दिखा। होली मिलन में पहुंचे राज्यपाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। साथ हीं आयोजित कार्यक्रम में भक्ति होली पर आधारित भाव नृत्य को देखा।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव, पूर्व मंत्री संजय पासवान व कई नेता अधिकारी शामिल होकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। विधान पार्षद अनामिका सिंह ने कहा कि प्रेम सौहार्द के महापर्व रंगोत्सव पर स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।
होली का यह पर्व हमें कई संदेश देता है। कार्यक्रम में डा़ प्रवीन कुमार समेत काफी संख्या में पार्टी के पुरूष व महिला कार्यकर्ता व गणमान्य लोग शामिल हुए।

एनडीए के होली मिलन में जुटे सभी दल के नेता व कार्यकर्ता

राम खेले होली, लक्ष्मण खेले होली,………… आज बिरज में……, आदि भक्ति गीतों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने धुम मचाया। पूर्व विधायक आशा सिन्हा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में ये नजारा नारियलघाट पर देखने को मिला। समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि होली रंगो को त्योहार है। भाईचारे का पर्व है।

सारी गिले सिकवे भूल कर एक दूसरे को होली का बधाई व प्रेम का संदेश देने का समय है। रंगों के साथ मन को भी मिलाएं। उन्होंने कहा कि इस बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार प्रदेश में बनेगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि होली के बाद नये वर्ष आते हैं। आने वाले विधान सभा चुनाव मे राजग पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनायेगी।

समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के आलोक कुमार, विजय जयसवाल, बलेदव मेहता, गुंजन जयसवाल, ब्रजेश सिंह, चंदन कुमार, जदयू के महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, अशोक सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष चंदन यादव, छावनी परिषद के नामित सदस्या आशा देवी समेत एनडीए के कार्यकर्ता नेता शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

पहली बार ससुराल पहुंचा युवक, ऐसा क्या हुआ कि 2 घटें में आ गई मौत की खबर

कटनी/सतना: डेढ़ माह पहले सतना जिले के कोटर अंतर्गत बूढ़ा गांव निवासी एक युवक का विवाह कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के घंघरीकला में हुआ...

फार्महाउस पर पार्टी के अगले दिन शरीर पर मिले निशान, तो पता चला उसके साथ रेप हुआ है

भोपाल। नाबालिग किशोरी को बुलाकर उसे फार्महाउस पार्टी में कारोबारी को सौपने के मामले में मास्टरमाइंड रिया को लेकर नई परतें खुलती जा रही हैं।...

उज्जैन में बदमाशों ने 10 लाख के बदले ले लिए 15 लाख रुपये, अब प्रॉपर्टी पर कब्जे की दे रहे धमकी

उज्जैन। गुर्जर गैंग के बदमाशों द्वारा एक मोबाइल दुकान संचालक को उसकी दुकान व मकान पर कब्जे की धमकी दी जा रही है। दुकान संचालक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पहली बार ससुराल पहुंचा युवक, ऐसा क्या हुआ कि 2 घटें में आ गई मौत की खबर

कटनी/सतना: डेढ़ माह पहले सतना जिले के कोटर अंतर्गत बूढ़ा गांव निवासी एक युवक का विवाह कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के घंघरीकला में हुआ...

फार्महाउस पर पार्टी के अगले दिन शरीर पर मिले निशान, तो पता चला उसके साथ रेप हुआ है

भोपाल। नाबालिग किशोरी को बुलाकर उसे फार्महाउस पार्टी में कारोबारी को सौपने के मामले में मास्टरमाइंड रिया को लेकर नई परतें खुलती जा रही हैं।...

उज्जैन में बदमाशों ने 10 लाख के बदले ले लिए 15 लाख रुपये, अब प्रॉपर्टी पर कब्जे की दे रहे धमकी

उज्जैन। गुर्जर गैंग के बदमाशों द्वारा एक मोबाइल दुकान संचालक को उसकी दुकान व मकान पर कब्जे की धमकी दी जा रही है। दुकान संचालक...

पहले शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर बैल्कमेल कर ऐंठे 50 लाख के जेवर, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर एक दरिंदे ने न सिर्फ उसका गलत फायदा उठाया बल्कि उसे फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल...

Recent Comments