Thursday, June 26, 2025
Home The Taksal News Bihar Weather Today: होली खेलने वालों के लिए जरूरी खबर, जश्न के...

Bihar Weather Today: होली खेलने वालों के लिए जरूरी खबर, जश्न के बीच सताएगी गर्मी और तेज हवाएं करेंगी परेशान

2.0kViews
1700 Shares
पटना
प्रदेश में पछुआ के कारण आसमान साफ होने के साथ तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी है। होली पर प्रदेश का तापमान 35 पार रहने के साथ कुछ स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पटना समेत आसपास इलाकों में 15-16 मार्च को मौसम साफ रहने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

35 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 13-15 मार्च के दौरान अधिसंख्य भागों का अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीते वर्ष भी 13-15 मार्च के आसपास पटना का अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस रहा था।

15-25 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

होली के मौके पर इस बार उत्तर मध्य व उत्तर पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

जबकि पटना समेत दक्षिण व उत्तर पश्चिम भाग में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

राजधानी सहित 25 शहरों के तापमान में हुआ इजाफा

बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा। पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि 15.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

खगड़िया में 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा

राजधानी के अधिकतम तापमान में सामान्य से 2.4 डिग्री वृद्धि के साथ बुधवार को 34.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। फारबिसगंज व किशनगंज को छोड़ कर पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहा।

 

RELATED ARTICLES

पहली बार ससुराल पहुंचा युवक, ऐसा क्या हुआ कि 2 घटें में आ गई मौत की खबर

कटनी/सतना: डेढ़ माह पहले सतना जिले के कोटर अंतर्गत बूढ़ा गांव निवासी एक युवक का विवाह कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के घंघरीकला में हुआ...

फार्महाउस पर पार्टी के अगले दिन शरीर पर मिले निशान, तो पता चला उसके साथ रेप हुआ है

भोपाल। नाबालिग किशोरी को बुलाकर उसे फार्महाउस पार्टी में कारोबारी को सौपने के मामले में मास्टरमाइंड रिया को लेकर नई परतें खुलती जा रही हैं।...

उज्जैन में बदमाशों ने 10 लाख के बदले ले लिए 15 लाख रुपये, अब प्रॉपर्टी पर कब्जे की दे रहे धमकी

उज्जैन। गुर्जर गैंग के बदमाशों द्वारा एक मोबाइल दुकान संचालक को उसकी दुकान व मकान पर कब्जे की धमकी दी जा रही है। दुकान संचालक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पहली बार ससुराल पहुंचा युवक, ऐसा क्या हुआ कि 2 घटें में आ गई मौत की खबर

कटनी/सतना: डेढ़ माह पहले सतना जिले के कोटर अंतर्गत बूढ़ा गांव निवासी एक युवक का विवाह कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के घंघरीकला में हुआ...

फार्महाउस पर पार्टी के अगले दिन शरीर पर मिले निशान, तो पता चला उसके साथ रेप हुआ है

भोपाल। नाबालिग किशोरी को बुलाकर उसे फार्महाउस पार्टी में कारोबारी को सौपने के मामले में मास्टरमाइंड रिया को लेकर नई परतें खुलती जा रही हैं।...

उज्जैन में बदमाशों ने 10 लाख के बदले ले लिए 15 लाख रुपये, अब प्रॉपर्टी पर कब्जे की दे रहे धमकी

उज्जैन। गुर्जर गैंग के बदमाशों द्वारा एक मोबाइल दुकान संचालक को उसकी दुकान व मकान पर कब्जे की धमकी दी जा रही है। दुकान संचालक...

पहले शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर बैल्कमेल कर ऐंठे 50 लाख के जेवर, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर एक दरिंदे ने न सिर्फ उसका गलत फायदा उठाया बल्कि उसे फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल...

Recent Comments