Saturday, June 28, 2025
Home The Taksal News UP Weather: होली पर मौसम का भी बदलेगा रंग, पश्चिमी यूपी में...

UP Weather: होली पर मौसम का भी बदलेगा रंग, पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार; पूर्वी हिस्से का कैसा रहेगा हाल?

2.5kViews
1563 Shares
लखनऊ
होली के रंग में इस बार मौसम भी बदलाव लाने को तैयार है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां मौसम शुष्क रहेगा, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
13 और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 14 मार्च को होली के दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगर बारिश होती है तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, हालांकि होली के उल्लास में कोई कमी नहीं आएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और संभल समेत आसपास के इलाकों में वज्रपात की आशंका जताई है। होली के दिन यानी शुक्रवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और बिजली गिर सकती है।
इस दौरान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं में मौसम बिगड़ सकता है। 

मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। 

गर्मी का असर बढ़ा

राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

प्रदेश में झांसी रहा सबसे गर्म

मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मार्च के पहले पखवाड़े में प्रदेश में झांसी का तापमान सर्वाधिक 39.3 डिग्री और बनारस का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह वर्ष 1991 के बाद अधिकतम तापमान है, इससे पहले कभी भी मार्च के पहले सप्ताह में इतना तापमान नहीं रहा है। 


RELATED ARTICLES

MP News: व्यापारी से 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी, परिवार ने मिलकर रची साजिश, फर्जी दस्तावेजों से किया ठगी का खेल

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के भाई और व्यापारी धीरज अग्रवाल के साथ मुरार के व्यापारी गौतम राय रैली, उसकी पत्नी प्रिया...

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जातीय वैमनस्यता फैलाने का केस दर्ज

अशोकनगर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुंगावली थाना पुलिस ने जातीय वैमनस्यता फैलाने के अपराध में मुकदमा दर्ज किया है। मामला उस...

MP News: ‘हम टॉपर हैं, फिर भी फेल कर दिया’ – Jiwaji University में रिजल्ट में गड़बड़ी से छात्राओं का फूटा आक्रोश

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्ष्रा परिणाम में गड़बड़ी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। जहां वीआरजी कॉलेज की छात्राओं को एक ही विषय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

MP News: व्यापारी से 1.30 करोड़ की धोखाधड़ी, परिवार ने मिलकर रची साजिश, फर्जी दस्तावेजों से किया ठगी का खेल

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के भाई और व्यापारी धीरज अग्रवाल के साथ मुरार के व्यापारी गौतम राय रैली, उसकी पत्नी प्रिया...

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जातीय वैमनस्यता फैलाने का केस दर्ज

अशोकनगर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुंगावली थाना पुलिस ने जातीय वैमनस्यता फैलाने के अपराध में मुकदमा दर्ज किया है। मामला उस...

MP News: ‘हम टॉपर हैं, फिर भी फेल कर दिया’ – Jiwaji University में रिजल्ट में गड़बड़ी से छात्राओं का फूटा आक्रोश

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्ष्रा परिणाम में गड़बड़ी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। जहां वीआरजी कॉलेज की छात्राओं को एक ही विषय...

MP News: डिंडौरी में रहस्यमयी आवाज से इलाके में दहशत का माहौल, भूगर्भीय हलचल या कुछ और?

डिंडौरी। अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंगडी में रहस्यमयी आवाज से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरूवार की रात से अचानक गांव के बाहर खाली पड़ी...

Recent Comments