खतरों के खिलाड़ी 12 में साथ आए थे नजर
जन्नत ने किया जुबैर को अनफॉलो
हालांकि अब इस कपल के बारे में जो खबर आ रही है उसने सभी को चौंका के रख दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जन्नत और फैसल का ब्रेकअप हो गया है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा रहा कि जन्नत ने फैसल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि फैसल अभी भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं। अब फैंस को ये बात हजम नहीं हो रही कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।
जन्नत ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
फराह खान ने भी किया था कंफर्म
इससे पहले मास्टर शेफ में फिल्म निर्माता फराह खान ने इशारों इशारों में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर हिंट दिया था। शो में फैसल के खाना पकाने की कला की प्रशांसा करते हुए फराह ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया था। फराह ने कहा,”मैं तो करा के ही रहूंगी तेरी शादी। जन्नत की सैर कराउंगी मैं तुझे। इसके बाद फैसल कहते हैं कि शो के बाद तो मेरी पक्की शादी हो जाएगी।” इस बात के बाद जहां फैसू ब्लश करने लगे तो वहीं दीपिका कक्कड़ ने भी संकेत दिया कि दोनों डेट कर रहे हैं।