सीमा सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा
पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए एक योजना को दी गई मंजूरी
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2021-22 से 2025-26 तक की अवधि के दौरान पांच वर्षों के लिए 4846 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सहायता (एएसयूएमपी) की एक योजना को मंजूरी दी है।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी पर कही ये बात
एक अन्य प्रश्न के जवाब में नित्यानंद राय ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने 2024 में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी के प्रयासों को विफल करते हुए 461.07 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक है।
6,046 साइबर अपराधी गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आइ4सी) द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत 6,046 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। 17,185 लिंकेज और 36,296 साइबर जांच सहायता अनुरोध प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी लोकसभा में एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने दी।
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि साइबर अपराध डेटा साझा करने और विश्लेषण के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए समन्वय नामक एक प्लेटफार्म शुरू किया गया है। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर कार्रवाई को पहली बार प्राथमिकता दी गई है। इसे भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में एक अध्याय के अंतर्गत रखा गया है।