भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक शारीरिक रूप-रंग और कद-काठी को लेकर लगातार मिल रही ट्रोलिंग से पूरी तरह से टूट गई। उन्होंने अपने मॉर्निंग शो के लाइव प्रसारण के दौरान अचानक खड़े होकर कुछ ऐसा किया, जिससे सोशल मीडिया पर मौजूद लोग पूरी तरह से हैरान रह गए।
उसके बाद वीना मलिक खड़ी हुईं और उन्होंने हील्स उतार दी और फिर वह अपनी चेयर पर वापिस बैठ गई। उन्होंने बैठने के बाद अपनी आंखों से आई लैशेश उतार दी। यह करते हुए लाइव टीवी पर वीना का ब्रेक डाउन हो गया। उनका गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने मेकअप रिमूवर वाइप्स उठाए और पूरा कॉस्मेटिक हटाने लगीं। जिससे उनका चेहरा बिना किसी स्टाइलिंग के सबके सामने आ गया। उन्होंने ट्रोलर्स को चुनौती दी कि वह बिना मेकअप उन्हें अब ट्रोल करें।
ट्रोलर्स को कहा- ‘अब मोटी बुलाओ’
वीना मलिक ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, “आप मुझे भद्दी बुलाओ, डार्क बुलाओ या जो कहना है कहो, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आप लोग मेरी जिंदगी में कुछ भी कंट्रीब्यूट नहीं करते हो।” यह कहते हुए वीना ने अपनी आंखों के आंसू पोंछे। आपको बता दें कि एज और बॉडी शेमिंग को लेकर वीना का ये गुस्सा ट्रोलर्स पर तुरंत नहीं फूटा है। उन्होंने अपने पुराने एपिसोड़ में बताया था कि उनकी बॉडी में हो रहे बदलाव को लेकर लगातार लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि वीना मलिक पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगने से पहले भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। वह अपने सीजन की सबसे ज्यादा विवादित खिलाड़ी थीं। उस दौरान उनकी अमीषा पटेल के भाई संग नजदीकियां खूब चर्चा में रही थीं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

