पिथौरागढ़ होटल में लगी भीषण आग, 40 लाख का नुकसान और एक घायल

2.9kViews
1744 Shares

नगर के छेडा क्षेत्र में स्थित आइसलैंड के निकट बने एक होटल में रात्रि 9:00 बजे भीषण आग लग गई। आग से होटल जलकर स्वाह हो गया। होटल से लगे आइसलैंड का एक व्यक्ति श्याम सिंह भंडारी आग की चपेट में आने से झुलस गया, जिसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया है।

होटल शिव शंकर पंत का बताया गया है। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां लीडिंग फायर इंचार्ज नारायण सिंह मेहरा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।

न्यूज़ बनाए जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई थी, कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। होटल मालिक ने बताया कि आग लगने से उसकी 40 से 50 लाख से अधिक की संपत्ति चलकर राख हो गई है। आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *