बिहार में एक स्कूल ऐसा भी, जहां बाघ और भालू के खौफ में झुंड बनाकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

5.1kViews
1706 Shares

हाल के दिनों में बाघ के हमले में दो लोगों की मौत के बाद वाल्मीकिनगर जंगल क्षेत्र से सटे बगहा दो प्रखंड में दहशत का माहौल है। जंगल और उसके आसपास रहने वाले ग्रामीणों में बाघ का भय इस कदर बढ़ गया है कि अब लोग अकेले घर से बाहर निकलने से भी परहेज करने लगे हैं।

पशुओं के लिए चारा लाने और उन्हें चराने जंगल की ओर जाने वाले ग्रामीण बड़ी संख्या में समूह बनाकर निकल रहे हैं। वहीं, चारा काटने के लिए जंगल अथवा आसपास के इलाकों में जाने वाले लोग भी अधिक से अधिक संख्या में एक साथ जाने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *