एटीएम बूथ में मदद के नाम पर होमगार्ड की वर्दी पहने ठग द्वारा कार्ड बदलकर खाते से 50 हजार रुपया उड़ा दिया गया। घटना बीते छह नवंबर की हैं।ठगी के शिकार शिवचंद्रेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज किया।सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ठगी करने वाले की तलाश में जुटी हैं।
संत रविदास नगर (भदोही) जिले के औराई थानांतर्गत उपरौठ निवासी शिवचन्द्रेश पांडेय मिर्जामुराद कस्बा स्थित एसबीआई के एटीएम में रुपया निकालने पहुंचे थे।
इस दौरान होमगार्ड की वर्दी पहने पहुंचे ठग ने मदद करने के नाम पर गुप्त पिनकोड जानने के बाद एटीएम कार्ड बदल कर दूसरे कार्ड पकड़ा दिया। कार्ड बदलने के कुछ सांयकाल खाते से 40 हजार रुपए तथा सुबह दस हजार रुपए निकाल लिया। मैसेज आने पर खाता धारक को ठगी की जानकारी हुई।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

