अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए शुक्रवार से आवेदन भी शुरू हो चुका है। पांच जनवरी तक आवेदन जमा किया जा सकता है। 31 जनवरी को प्रवेश परीक्षा मंडल के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली में होगी।
उन्होंने कहा कि बेबसाईट upbocw.in पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। आवेदन पत्र भी यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं। श्रम कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय व अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा वाराणसी से भी आवेदन पत्र मिलेगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

