‘तीन साल में होगा यमुना का कायाकल्प’, सोनिया विहार घाट पर पूजा-अर्चना के बाद बोलीं CM रेखा गुप्ता

5.7kViews
1159 Shares

सोनिया विहार के ढाई पुस्ता छठ घाट पर शनिवार को छठ महापर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों व्रतियों ने यमुना तट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ घाट पर पहुंचे और व्रतियों के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री और सांसद ने नाव से यमुना के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण भी किया और व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

तीन साल में यमुना का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अगले तीन साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यमुना का कायाकल्प किया जाएगा। सरकार सनातन संस्कृति और लोकपर्वों के आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने घाट पर सफाई, रोशनी, पानी और सुरक्षा की व्यवस्था की सराहना की।

पुलिस और सविल डिफेंस के जवान रहे तैनात

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दीं और पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर यमुना की सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस और सिविल डिफेंस के जवान तैनात रहे। घाट पर सुबह के अर्घ्य की तैयारियां भी पूरी कर ली गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *