नेपाल त्रासदी: ‘हिमाचल के सुखविंदर समेत 15 भारतीय टनल में सुरक्षित’, चचेरे भाई ने वीडियो जारी कर किया दावा; मांगी मदद

8.5kViews
1111 Shares

 नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र में आई त्रासदी के बाद करीब छह दिन से लापता जिला ऊना के बसदेहड़ा निवासी सुखविंदर रत्न के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। सुखविंदर रत्न पुत्र हुसन लाल को लेकर उनके ताया के बेटे शुभम रत्न ने वीडियो जारी कर उनकी तलाश में भारत सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। हालांकि, सुखविंदर की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

शुभम रत्न ने बताया कि सुखविंदर को ढूंढने के लिए उसका भाई वीरेंद्र रत्न दुबई से काठमांडू पहुंचा है व वह बीते पांच दिन से वहीं है। दोनों लगातार सुखविंदर की तलाश और उनके सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद में प्रयास कर रहे हैं।

15 भारतीयों के टनल में होने की सूचना
उन्होंने बताया कि सुखविंदर समेत करीब 15 भारतीयों के वहां फंसे होने की सूचना है। शुभम के अनुसार, जिस सुरंग में भारतीयों के फंसे होने की आशंका है, वहां नेपाली कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *