दिल्ली के ग्रीन पार्क में हेलमेट की दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर बचाई दो महिलाओं की जान
दक्षिणी दिल्ली में ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक इमारत की भूतल पर बनी हेलमेट की दुकान में रविवार दोपहर को आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसी दो महिलाओं को सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग के अनुसार, शाम करीब 3:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

