सहालग से पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, इस बार वैवाहिक समारोह से पहले होगी जमकर खरीददारी

8.2kViews
1225 Shares

अगर घर में शादी है या फिर कोई दूसरा शुभ कार्य हैं और जरूरत सोने व चांदी की है तो इससे अच्छा मौका खरीदारी का नहीं हो सकता है। दोनों ही धातुओं के दामों में जबरदस्त गिरावट आई हैएक माह में सोना दस हजार रुपये प्रति दस ग्राम गिरा है तो चांदी 36 हजार रुपये प्रति किलोग्राम गिरी है। यह भाव आगे गिरेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी सराफा कारोबारियों में संशय है। वहीं बाजार में होशियारी दिखाते हुए ग्राहक धीमे-धीमे खरीदारी कर रहा है।

कभी कान के टॉप्स खरीद रहा है तो कभी हार व अंगूठी। एक दम से खरीदारी नहीं कर रहे हैं। सोने व चांदी के भाव लगातार गिर रहे हैं। वहीं सोने व चांदी के दामों के गिरने के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरें बढ़ना माना जा रहा है। लोग सोने व चांदी को बेचकर अपनी धनराशि बैंक में लगा रहे हैं, जिससे ब्याज ठीक मिल रहा है।

चौक सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन कहते हैं कि कच्चे तेल के भाव का असर है, जो दाम सोने व चांदी के गिरे हैं। उनके मुताबिक खुदरा बाजार में सोने व चांदी की डिमांड कम होना भी एक बड़ा कारण है। सोना व चांदी अब वहीं खरीद रहे हैं, जिनके घरों में शादी है। दीपावली व धनतेरस निकल चुका है, इसलिए जरूरतमंद ही सराफा बाजार आ रहे हैं।

निवेशक का एक वर्ग यह मानकर चल रहा है कि अभी सोने व चांदी के दाम गिरेंगे, इसलिए वह इंतजार कर रहा है। वहीं निवेशक का दूसरा वर्ग, भाव गिरने पर कुछ न कुछ खरीदारी कर रहा है, उसे पता है कि दाम दोनों ही धातुओं के बढ़ने है।

एसोसिएशन के महामंत्री विनोद महेश्वरी के मुताबिक सोना 15 अक्टूबर को डेढ़ लाख में था 15 नवंबर को 1.40 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास पहुंच गया है। चांदी 2.20 रुपये प्रतिकिलोग्राम से गिरकर 1.84 लाख रुपये प्रतिकिलोग्राम पर आ गई है। एक समय चांदी चार लाख रुपये तक पहुंच गई थी। महेश्वरी के मुताबिक दोनों ही धातुओं में उसी वर्ग के निवेशक को फायदा होगा जो लंबे समय के लिए खरीदारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *