आसपा व AIMIM के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के विरोध में उठी आवाज, मुजफ्फरनगर में लगे ‘एंट्री बैन’ के पोस्टर

7.1kViews
1279 Shares

आजाद समाज पार्टी और एआइएमआइएम के गठबंधन के बाद बने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के विरोध में शहर के मुहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में पोस्टर लगाए गए हैं। मुहल्ले में एक मकान की दीवार पर पोस्टर लगने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की शनिवार को मेरठ में रैली हुई है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर एवं हैदराबाद से सांसद तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) ने गठबंधन किया है। इस गठबंधन ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया गया है, जिसके आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने रैली शुरू कर दी हैं।

मेरठ में पहली रैली हुई है। रविवार को खालापार के मुहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के विरोध में पोस्ट लगे देखकर लोगों ने इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पोस्टर के माध्यम से मुहल्ले में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घुसने पर प्रतिबंध का संदेश दिया गया। उधर, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश बावरा ने कहा कि पोस्टर लगाए जाने की जानकारी नहीं है। इस तरह की हरकत करने वालों को जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *