भारतीय टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे में 22 रन से मात देकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने इसी के साथ न्यूजीलैंड के घर में चले आ रहे विजयी रथ को रोक दिया। भारत ने पहले बल्लेबजी करते हुए सिर्फ 210 रनों का लक्ष्य दिया था। मगर गेंदबाजों ने भारत की मैच में वापसी कराई और सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई।
ये रहे भारत की जीत के हीरो
अर्शदीप सिंह: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मैच में पहले बल्ले से चार गेंदों में 14 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने गेंद से कमाल कर दिया। अर्शदीप ने 30 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मोहम्मद सिराज: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी भारत को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई। सिराज ने 10 ओवर में 50 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने खतरनाक टिम सीफर्ट और फिन एलन को आउट किया।
अक्षर पटेल: इस भारतीय स्टार ने ऑलराउंडर की भूमिका बखूबी निभाई। आखिरी दो विकेट लेने में भारत को थोड़ी परेशानी हो रही थी। मगर अक्षर के आते ही मैच भारत के हाथ में चला गया। उन्होंने आखिरी दोनों विकेट अपने नाम कर भारत को सीरीज जीत दी। अक्षर ने इससे पहले बल्लेबाजी से 55 गेंदों में 46 रन बनाए थे।
नमन धीर: इस भारतीय स्टार ने भी ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया। नमन ने बल्लेबाजी में 22 रनों का योगदान दिया। वहीं नमन ने मिचेल सैंटनर के रूप में भारत को एक महत्वपूर्ण विकेट भी दिलाया। सैंटनर 24 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए थे। मगर नमन ने उनको पवेलियन भेज भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ईशान किशन: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का भी आज के मैच में महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारत को 209 के स्कोर तक पहुंचाने में ईशान ने 46 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

