‘मुस्लिम बनाने की देता है धमकी’, हापुड़ में 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ पर भड़का बजरंग दल
स्कूल जाते समय कक्षा सात की छात्रा से रास्ते में मुस्लिम युवक पर छेड़छाड़ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर धरने की चेतावनी दी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। उसमे उल्लेख किया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी रतुपुरा गांव के स्कूल में कक्षा सात में पड़ती है।
जान से मारने की देता है धमकी
पिछले दो दिनों से पड़ोस के गांव का एक युवक रास्ते में किशोरी को परेशान कर रहा था। किशोरी ने स्वजन को बताया कि आरोपित रास्ते में उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करता है और मुस्लिम बनाने की धमकी दी।
इसके अलावा किसी से शिकायत करने या स्वजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। शनिवार को पिता बेटी के साथ स्कूल की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान आरोपित रास्ते में दिखाई दिया, लेकिन पिता को देखकर वहां से भाग गया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि युवक के खिलाफ पूर्व में भी थाना में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक किशोरी से छेड़छाड़ के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश
मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिला संयोजक राहुल बजरंगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शनिवार शाम पांच बजे तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने पर धरना दिया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

