‘डबल इंजन वालों की काशी में हुई डबल हार’, आगरा में दलित महासम्मेलन में अखिलेश यादव ने भरी हुंकार

2.2kViews
1447 Shares

दलित महासम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों के नेता, जनप्रतिनिधि और पूर्व जनप्रतिनिधि पहुंचे। महासम्मेलन को अखिलेश यादव ने संबोधित किया। सपा मुखिया ने कहा कि सपा को ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है। आगरा से पीडीए आंदोलन की शुरूआत हो रही है। समर्थन देखकर खुशी इस बात की देश का दलित सम्मेलन हो रहा है। खुशी इस बात कि जो लोग कहते थे अंगद का पैर है, उनकी जमीन खिसक जाएगी। भाजपा का हमेशा के लिये सफाया करने वाला है दलित सम्मेलन। भाजपा के लोग पीडीए की परिभाषा बार-बार बदलते हैं। भाजपा के फूल को हराने का काम रामजीलाल सुमन करेंगे।

जबसे भाजपा की सरकार आई, दलितों पर उत्पीड़न हुआ
अखिलेश ने कहा कि जबसे पीडीए की ताकत बढ़ी है, तब से साजिश और षड्यंत्र कर रहे हैं। जिस तरह से 10 साल में भेदभाव की सरकार चली है। जबसे भाजपा की सरकार आई है, दलितों पर उत्पीड़न हुआ है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अन्याय दलितों पर हुआ है। प्रदेश में 200 मूर्तियां बाबा साहब की तोड़ी गई हैं। बाबा साहब के हाथ मे जो संविधान है उसे तोड़ते हैं। जो लोग डबल इंजन की बात करते थे काशी में डबल हार हुई है।

आगरा में सपा समर्थित प्रत्याशी को हराने में पूरा दिन- पूरी रात लगा दी। अपमानित किया और कपड़े फाड़ दिए। जो दुखी और पीड़ित है, वही पीडीए है। यह सरकार मूर्तियों तक सीमित नहीं है, दिल्ली का जेन जी का आंदोलन सामने है।

भाजपा के लोग ही पेपर लीक कराते हैं

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के लोग ही पेपर लीक कराते हैं। शिक्षा मंत्री को हटाना पड़ा। सबसे अधिक परीक्षा कहीं रद हुई हैं तो वह उत्तर प्रदेश है। पीडीए को पढ़ने से रोकने के लिए 26 हजार स्कूल बंद कर दिए। स्कूल ही बंद नहीं हुए हैं, ये सरकार नौकरियों को भी खत्म कर रही है।सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार बनने पर सपा कानून के साथ सामाजिक न्याय का राज्य स्थापित करने का काम करेगी। महिलाओं के साथ उत्पीड़न में प्रदेश नंबर बन पर पहुंचाया गया है। 100 नम्बर को बिगाड़ा, हम सरकार बनने पर पुलिस रिफॉर्म का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर कर देते हैं। एम्बुलेंस नहीं चल रही हैं। 10 साल में सब चौपट कर निजी हाथों में सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *